शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्धारा सम्मानित शिक्षक महावीर सिंह खारी का परीचौक पर स्वागत
LOKESH GOSWAMI शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्धारा महावीर सिंह पुरुष्कार लेकर रविवार को गांव पहुंचे। गांव पहुंचने से पहले शिक्षक महावीर सिंह खारी का परीचौक पर स्वागत किया गया। इस दौरान परीचौक पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद रही। चीती गांव के शिक्षक महावीर सिंह को शिक्षा क्षेत्र में उम्दा कार्य करने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित किया गया। शनिवार को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शिक्षक को पुरस्कृत किया।शिक्षक महावीर सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार मुझसे ज्यादा क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है। यदि किसी बेटे को यह सम्मान मिलता है तो उसके पिता का सिर गर्व से ऊंचा होता है। ठीक इसी तरह मेरे सम्मान से क्षेत्र के लोगों को सम्मान मिला है। इस मौके पर मुख्य रूप से बृजपाल राठी ,वीरेन्द्र खारी ,चयनपाल प्रधान ,ओमेंद्र राठी,ओमकार भाटी,ज्ञानेंद्र सिंह ,अमित शर्मा,मुनिराम मास्टर,टोडल पहलवान, मनोज नागर,मेघराज भाटी, आशु अधाना,विवेक भाटी,संजीव,अमित शर्मा,वीरेंद्र,दिनेश भाटी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Comments are closed.