ग्रेटर वैली स्कूल ने ब्रिटिश काउंसिल एक्टिविटी वोकेशनल डैस्क की शुरूआत की

LOKESH GOSWAMI 

ब्रिटिश  काउंसिल एक्टिविटी के अंतर्गत ग्रेटर वैली स्कूल ने 2014 में वोंकेशनल सेंटर (सामर्थ)  के लिए एक प्रोजेक्ट राजिस्टर किया है। ग्रेटर वैली स्कूल ने 06 जुलाई 2015 का स्पेशल बच्चों के साथ से उनके कौशलों का विकास करने के लिए एक वोकेशनल डैस्क की शुरूआत की। बच्चों की अलग-अलग सक्षमताओं के आधार पर उनको संसार मं एक उचित व्यवसाय के लिए पूर्व शिक्षण में प्रवेश करवाया गया है। ग्रेटर वैली एक मात्र ऐसा स्कूल है जो पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर विशेष आवश्यकता वाले बालकों के लिए मोमबत्ती, साबुन पैन होल्डर (स्टैंड) पेपर बैग, बुक मार्क तथा फेस स्क्रब आदि बनाने का शिक्षण प्रदान कर रहा है। यह शिक्षण केंद्र हमारे स्कूल के बच्चों को एक विस्तृत प्लेटफ़ार्म प्रदान करेगा। जैसा कि हम चाहते है कि समाज इन बच्चों के कार्याें को देख,सके व सुने और समझे तथा इन बच्चों को जीविका के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और आत्म विश्वासी बनाए।यह वोकेशनल केंद्र इन बच्चों के लिए ग्रेेटर वैली स्कूल छोड़ते समय एक मील का पत्थर साबित होगा। हमारा वोकेशनल डैस्क सोमवार, बुद्धवार और शुक्रवार 01:30 से 02:30 बजे तक खुलेगा ।

Comments are closed.