गुड़गांव में होगा भारत के सबसे बड़े ऐमेच्योर कार्पोरेट बाॅलिंग टूर्नामेंट का आयोजन
पीवीआर ब्लूओ और रैपिड मेट्रो द्वारा शहर में बहुप्रतीक्षित ‘पिन स्ट्राइक बैटल‘ की शुरूआत
गुड़गांव, 10 सितंबर 2015: पीवीआर ब्लूओ, जिसे भारत में बोलिंग के खेल का सबसे बड़ा स्थान माना जाता है, द्वारा रैपिड मेट्रो के साथ मिलकर आज गुड़गांव में कार्पोरेट बोलिंग टूर्नामेंट के सातवें संस्करण ‘पिन स्ट्राइक बैटल‘ की शुरुआत की गई है। पीवीआर ब्लूओ द्वारा आयोजित किये जाने वाले इस सालाना टूर्नामेंट का उद्देश्य एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जोकि काॅर्पोरेट कर्मचारियों को बोलिंग को परफेक्ट टीम भागीदारी के रूप में विकसित करने के लिये आकर्षित करे। इस टूर्नामेंट का आयोजन 10 सितंबर से 8 अक्टूबर 2015 तक होगा। पीवीआर ब्लूओ की मेजबानी वाले इस टूर्नामेंट में मशहूर कार्पोरेट्स के 1000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
श्री राजीव बांगा, प्रबंध निदेशक व सीईओ, आइएलएंडएफएस रेल लिमिटेड और श्री विशाल साहनी, सीईओ, पीवीआर ब्लूओ ने पारंपरिक तरीके से रिबन काटकर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद कार्यक्रम में दिल्ली डांस एकेडमी के डांस ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति दी। डीजे ईशी के रोमांचक संगीत ने समारोह के दौरान खिलाडि़यों के उत्साह को बरकरार रखा।
कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर श्री राजीव बांगा, प्रबंध निदेशक व सीईओ, आइएलएंडएफएस रेल लिमिटेड ने खिलाडि़यों का उत्साह बढ़ाते हुये कहा, ‘‘पिन स्ट्राइक बैटल‘ का उद्घाटन करते हुये मुझे बेहद खुशी हो रही है। हमें यहां पर बहुत अच्छा लग रहा है। पीवीआर ब्लूओ द्वारा आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट के जरिए रैपिड मेट्रो को एक बेहतरीन साथी मिला है। इस टूर्नामेंट ने लोगों के साथ जुड़ने के हमारे प्रयास को एक नया मुकाम दिया है, जिसमें हम कार्पोरेट्स के साथ खेल के माध्यम से जुड़ सके हैं। हमें बोलिंग जैसे नए जमाने के खेल को बढ़ावा देते हुये गर्व का अनुभव हो रहा है और मैं लोगों के उत्साह एवं जोश को देखकर भी बहुत खुश हूं।‘‘
इस अवसर पर पीवीआर ब्लूओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विशाल साहनी ने कहा, ‘‘हमें गुड़गांव में कार्पोरेट बोलिंग टूर्नामेंट के सातवें संस्करण की शुरुआत करते हुये बेहद गर्व महसूस हो रहा है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि इस बार प्रतिभागियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इस वर्ष हमारे पास 300 से अधिक कार्पोरेट टीमें हैं, जो चैंपियनशिप को जीतने के लिए मुकाबला करेंगी। टूर्नामेंट कार्पोरेट्स और उनके कर्मचारियों के लिए तनाव दूर करने के साथ ही टीम के तौर पर काम करने और मजबूत होने के लिए एक बेहतरीन मंच साबित हुआ है। हमने इस वर्ष टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा कर दी है और इसी के साथ हमें यह लगता है कि हम बोलिंग के खेल को देश में प्रचारित-प्रसारित करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।‘‘
पांच सप्ताह तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन प्रत्येक गुरूवार की शाम पीवीआर ब्लूओ, एंबियंस माॅल, गुड़गांव में होगा। शीर्ष टीमें 8 अक्टूबर, 2015 को होने वाले फिनाले में भिड़ेंगी। विजेता को भव्य पुरस्कार के रूप में यूरोप के टूर और होटल रेडिसन ब्लू में ठहरने के पैकेज के साथ एक्सओएक्सओ की तरफ से लग्जरी गिफ्ट हैंपर भी दिए जाएंगे। इसके अलावा उपविजेता और अन्य प्रतिभागियों को फायरफाॅक्स, कैसियो, रेडिसन, क्लब महिंद्रा, एक्सओएक्सओ और अन्य कई मशहूर ब्रांड्स की तरफ से आकर्षक सामान और गिफ्ट दिए जाएंगे।
पीवीआर ब्लूओ के विषय में
पीवीआर ब्लूओ भारत का सबसे बड़ा बोलिंग डेस्टिनेशन है। यह देश का एकमात्र बोलिंग सेंटर है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मानकों और दिशानिर्देशों को ध्यान रखकर बनाया गया है। विभिन्न खूबियों और मनोरंजक अवधारणाओं के विविधीकृत पोर्टफोलियो के साथ, पीवीबार ब्लूओ शहरों में मनोरंजन का पसंदीदा स्थान बन चुका है। काॅर्पोरेट कंपनियों के मिलन समारोह, सेलिब्रेशन और भागीदारीपूर्ण कार्यक्रमों के लिए भी यह आदर्श स्थान है। यह सिर्फ एक बोलिंग सेंटर नहीं बल्कि यहां बहुत कुछ मौजूद है। ब्लूओ अनेक आनंददायक सुविधाओं की पेशकश करता है जिसे स्थानीय पसंद के अनुसार अनुकूलित किया जा सकता है। पूल टेबल से लेकर टैटू लाउंज तक, फुसबाॅल से लेकर कराओके और प्लेस्टेशन तक, ब्लूओ बोलिंग और मनोरंजन दोनों को एक नई परिभाषा प्रदान करता है। पीवीआर ब्लूओ द्वारा दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, पुणे, लुधियाना और चंड़ीगढ़ के 6 सेंटर्स में 135 काॅस्मिक बोलिंग लेंस की पेशकश की जाती है।
‘मोर‘ से समझौता किए बिना, ब्लूओ द्वारा अनेक स्वादिष्ट डिलाइट्स की पेशकश की जाती है जिसमें दुनिया भर के स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं और यह बड़ों एवं बच्चों की विशिष्ट पसंद के अनुसार उनके अनुकूल हैं। ब्लूओ में एक शानदार बार भी है जिसमें विदेशी एवं देशी दोनों लिकर्स परोसी जाती हैं। यहां आने वाले ग्राहक आराम से अल्कोहलिक या नाॅन अल्कोहलिक पेय पदार्थों का मजा ले सकते हैं। पीवीआर ब्लूओ में किंगफिशर, काल्र्सबर्ग, बकार्डी आदि जैसे कई मशहूर ब्रांड के बेवरेज के साथ विभिन्न ब्रांड्स के भोजन एवं पेय भी उपलब्ध हैं।


Comments are closed.