सेक्टर-36 के आरडब्लूए के अध्यक्ष बने कैलाश भाटी 92 मतों से की जीत हासिल
LOKESH GOSWAMI सेक्टर-36 आरडब्लूए चुनाव रविवार को सेक्टर के उर्स लाइन स्कूल में आयोजित हुई, जिसमें सेक्टर के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। आरडब्लूए में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव हुआ, जिसमें पुरानी कार्यकारिणी की ही जीत हुई। आरडब्लूए का चुनाव गोल्डेन फेडरेशन ऑफ आरडबल्यू के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान तीनों पदों पर दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। अध्यक्ष पद के लिए कैलाश भाटी और रामानन्द भाटी, महासचिव पद के लिए राजेश गौर और पुष्पेन्द्र शर्मा। कोषाध्यक्ष पद के लिए रामप्रताप और मनोज ने नामांकन किया था। चुनाव सुबह 8 बजे से 3 बजे तक चला कुल 448 मत थे, जिसमें 410 मत पड़े। अध्यक्ष पद पर कैलाश भाटी को 250 मत, रामान्द को 158 मत, 2 मत खारिज हो गये, कैलाश भाटी ने 92 मतों से जीत हासिल की। महासचिव पद पर राजेश गौर को 230, पुष्पेन्द्र शर्मा को 175 मत, 5 मत खारिज हो गये, 55 मतों से राजेश गौर विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर रामप्रताप को 244, मनोज कुमार को 163, जबकि 3 मत खारिज हो गये, रामप्रताप 81 मतों से विजयी रहे।
Comments are closed.