तारीख करने जा रहे हत्यारोपी अरुण पर जानलेवा हमला
LOKESH GOSWAMI आज शुबह कोर्ट में तारीख करने जा रहे अरुण को मकोड़ा गाँव के गोलचक्कर के पास बाइक सवार चार लोगो ने अरुण के ऊपर फायरिंग कर दी । फायरिंग में अरुण को दो गोली लगी है। एक गोली कंधे में दूसरी गोली जांघ में घायल हालत में उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार परिजनों का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगो ने जानलेवा हमला किया है। जिससे अरुण को दो गोली लगी है। एसपी ग्रामीण संजय सिंह ने बताया कि अरुण निवासी पल्ला वर्ष 2014 में थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक हत्या के मामले में जेल जा चूका है। वो जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। आज सुबह अपने दोस्त कप्तान टाइगर के साथ वो सूरजपुर जिला कोर्ट में तारीख पर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। जैसे ही वो मकोड़ा गांव के गोलचक्कर के पास पहुंचा इसी बीच चार लोगों ने उसके व उसके दोस्त कप्तान टाइगर के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । एसपी ने बताया कि पल्ला के रहने वाले सुमित की हत्या में अरुण आरोपी है। मृतक सुमित अरुण के परिवार से ही था। इसी मामले में अरूण व उसके परिवार के तीन लोग जेल में बंद थे। अरूण जमानत पर आने के बाद आज कोर्ट में तारीख पर जा रहा था। तभी उसपर जानलेवा हमला हुआ है । पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Comments are closed.