उत्तर प्रदेश के नॉएडा में एक सनसनी खेज मामला सामने आया

NOIDA ROHIT SHARMA

DATE-15-09-2015

उत्तर प्रदेश के नॉएडा में एक सनसनी खेज मामला सामने आया जहा बदमाशो ने लूट का विरोध करने पर उसे पीटा और जब वो अधमरा हो गया तो उसे नाले में फेक कर फरार हो गए। जिससे उसकी मौत हो गई। इस पूरी वारदात का खुलासा तब हुआ जब नॉएडा पुलिस की गिरफ्त में ये दो शातिर लुटेरे कुलदीप और अजय उर्फ़ अजीत आये। नॉएडा में इन लुटेरो ने लूट और छिनैती की दर्जनो वारदातो को अंजाम दिया है , ये तश्बीर है मनीष कुमार की जो मूल रूप से विहार दरभंगा के रहने वाले थे और नॉएडा के सेक्टर 66 ममुरा में रहते थे। 22 अगस्त को सुबह 5 बजे के करीब माया एक्सपोर्ट कंपनी  से  काम करके लौट रहे थे तभी रस्ते में उन्हें कुलदीप और अजय मिला गए और चाकू दिखा कर मनीष से लूट करने लगे जिसका मनीष ने विरोध किया तो दोनों बदमाशो ने मनीष की जमकर पिटाई की और जब देखा की अब इसकी सिर्फ सासे चल रही है तो उसे नाले में फेक कर फरार हो गए।  और जब दूसरे दिन भी मनीष घर नहीं पंहुचा तो परिजनों ने मनीष की गुमशुदगी नॉएडा के फेस थ्री थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद नॉएडा पुलिस ने तफ्तीश सुरु की तो उसके हाथ लगे ये दो आरोपी जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला की इन लोगो ने लूट के बाद उसे नाले में फेक दिया था। और उन्ही के निशान देही पे ही नॉएडा पुलिस ने शव को नाले से बरामद किया है।   ये वही दोनों आरोपी ही जिन्हे नॉएडा पुलिस ने मनीष की हत्या और लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो इस वारदात के आलावा भी कई वारदातो को ये अंजाम दे चुके है और उम्मीद है की पूछताछ में कई वारदातो का खुलासा होगा।   इस वारदात को देख कर लगता है की नॉएडा की सड़के कितनी महफूज और सुरक्षित है। और इन सड़को पे तैनात पुलिस कितनी चौकन्नी है।

उत्तर प्रदेश के नॉएडा में एक सनसनी खेज मामला सामने आया

vlcsnap-2015-09-15-09h37m23s116

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=kTKhJeoV5V0&w=420&h=315]

Comments are closed.