जिला गौतमबुद्धनगर में मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट विकास खण्डों/नगरी क्षेत्रों में बेस लाईन सर्वे कराएंगे :डीएम एनपी सिंह

LOKESH GOSWAMI

आज जिलाधिकारी एन पी सिंह ने जानकारी दी है कि शासन के दिशा  निर्देशा नुसार मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत भारत सरकार द्धारा  चिन्हित अल्पसंख्यक बाहुल्य विकास खण्डों/नगरी क्षेत्रों में बेस लाईन सर्वे कराया जाना है। इस योजना में जनपद में अल्पसंख्यक बाहुल्य टाउन एरिया दादरी का स्थानीय स्तर पर ख्याति प्राप्त संस्था का चयन कर बेसलाईन सर्वे का कार्य पूर्ण कराया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के लिये चयनित संस्था को प्रति नगरीय क्षेत्र तीन लाख पचास हजार रूपये की धनराषि का भुगतान किया जायेगा। बेस लाइन सर्वे का कार्य भारत सरकार द्धारा  उपलब्ध कराये गये प्रोफार्मा पर सम्पन्न कराने के पश्चात भारत सरकार से धनराषि प्राप्त होने के उपरान्त ही संस्था को उपलब्ध करायी जायेगी। बेस लाईन सर्वे कार्य में पूर्ण पारदर्षिता अपेक्षित होगी। जिलाधिकारी ने जनपद की ऐसी सर्वे कार्य में अनुभवी  प्रतिष्ठित संस्थाओं का आहवान किया है कि जो संस्था यह कार्य कराना चाहे वह अपना आवेदन पत्र आगामी 20 सितम्बर 2015 तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय कक्ष संख्या 107 विकास भवन सूरजपुर ग्रेटर  नोएडा में किसी भी कार्य दिवस में उपलब्ध करा सकते है और इस सम्बन्ध में अधिकतम जानकारी भी वहाॅ से प्राप्त की जा सकती है।

Comments are closed.