ग्रेटर नॉएडा में इस बार 10 वा गणेश महोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया जायेगा

LOKESH GOSWAMI

ग्रेटर नॉएडा के मिहिरभोज व सिटी पार्क के ग्राउण्ड में  इस बार प्रति वर्ष की भाती गणेशोत्सव मनाया जायेगा। गणेशोत्सव 17 सितम्बर से प्रारम्भ हो रहा है/पछले 10 वर्ष से गणेशोत्सव के माध्यम से नगर में समाज को संगठित  करने  का कार्य मण्डल के सभी कार्यकर्ता उत्साह के साथ कर रहे है। इस बार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। खासकर रागिनी का कार्यक्रम रविवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगा। जिसमे बच्चो के संगीत एवं नृत्य कार्यकर्म ,लोकगीत व लोकनर्तयो के  कार्यक्रम जैसे लावड़ी -महाराष्ट्र की लोककला रागिनी स्थानीय लोक संगीत ऋतुरंग -देशो के विभिन्न प्रांतो से नृत्य/संगीत तथा कवि सम्मलेन प्रमुख है। कार्यकर्म स्थल को मेले का स्वरूप देने के लिए क्राफ्ट मेला ,बच्चो के लिए झूले आदि एवं दिल्ली की प्रसिद्ध चाट ,राजस्थानी भोजनालय ,चोखा धानी अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल आदि की व्यवस्था है। कार्यक्रम पत्रिका जिसमे कार्यकर्मो की जानकारी संग्लन है। इस वर्ष गणेश जी की मूर्ति महाराष्ट्र से नागपुर के प्रसिद्ध कलाकारों द्धारा तैयार की गयी है। गणेश स्थापना के साथ 17 सितम्बर से कार्यक्रम प्रारम्भ होगा तथा 27 सितम्बर को भंडारा एवं मूर्ति  दनकौर की नहर में विसर्जन की जायेगी साथ कार्यकर्म का समापन होगा। इस अवसर पर चन्दरशेखर वी गार्गे ,डॉ रमेश त्रिपाठी ,डॉ अनिल कुमार ,डॉ विनीत त्यागी ,केदर वदेकर ,राजेश पोकले ,श्रीकांत पाटिल ,भुजंग वदेकर,दिलीप आर पाटिल आदि कार्यकर्ता  मौजूद थे।

Comments are closed.