पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसाइटी द्धारा शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से की गयी
LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नोएडा। पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने आईईसी कॉलेज के पास छठ पूजा स्थल पार्क पर भगवान विश्वकर्मा पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे । इस दौरान सोसाइटी के संयोजक सुनील कुमार उपाध्याय ने बताया कि शिल्पकला देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना बड़े ही विधिविधान से किया गया है, साथ ही शाम को भोजपुरी का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें भोजपुरी कलाकार महुआ टीवी सुरसंग्राम के विजेता आलोक कुमार, टी-सीरीज की मशहूर गायिका स्मिता सिंह, महुआ चैनल के प्रसिद्ध गायक विक्की बबुआ ने अपना जलवा दिखाकर लोगो ने ताली बजाकर आनन्द लिया । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानमंत्री के सुपुत्र व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर,समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान मौजूद रहे ।इस कार्यक्रम में एसपी शर्मा ,इलमसिंह नागर ,एडवोकेट मुकेश शर्मा ,सरदार मंजीत सिंह ,एक्टिव सिटीज़न टीम के हरेन्द्र भाटी , आनन्द वर्धन चन्देल अध्यक्ष, भूपेश मिश्रा, महासचिव वी.एस. राय, राजेश मुखिया, चन्द्रकेश शर्मा, भरत निषाद, वीर सिंह, जितेन्द्र सिंह, गंगासागर गिरि, रामकुमार मिश्रा, ज्योति सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
Comments are closed.