भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की वेबसाइट www.amitshah.co.in का शुभारम्भ
आज भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव श्री रामलाल जी ने भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की
वेबसाइट www.amitshah.co.in का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री रामलाल जी ने कहा कि माननीय अध्यक्ष जी ने संगठन और सरकार में विभिन्न
दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और उनमें विचारधारा की स्पष्टता, संगठन कौशल और राजनीति
की अच्छी समझ है। उन्होंने कहा कि माननीय अध्यक्ष जी संगठन को सुचारू रूप से चलाने में काफी सफल रहे
हैं और विभिन्न चुनावों में मिली आशातीत सफलता इस बात को सिद्ध करते हैं। श्री रामलाल जी ने कहा कि
माननीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह जी संगठन और सरकार के बीच में समन्वय, सरकार के प्रति जनता की
प्रतिक्रिया को शासन तक पहुँचाने तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार द्वारा
गरीबों, शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए एवं देश के विकास के लिए उठाये गए परिवर्तनात्मक उपायों
को कार्यकर्ताओं की सहभागिता से जनता तक पहुंचाने में सफल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह माननीय अध्यक्ष जी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज भाजपा 11 करोड़ से अधिक
की सदस्यता के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि माननीय
अध्यक्ष जी द्वारा मिस्ड कॉल और ऑनलाइन इनिशिएटिव का अभिनव प्रयोग, अभियान के लगातार समीक्षा
और उनके संगठन कौशल का प्रतीक है। श्री रामलाल जी ने कहा कि इतना ही नहीं, उन्होंने सदस्य बनाने के
बाद महासम्पर्क अभियान और महा प्रशिक्षण अभियान के जरिये नवनिर्मित सदस्यों को भाजपा के सक्रिय
कार्यकर्ता के रूप में परिवर्तित करने का काम किया है।
भाजपा के संगठन महामंत्री श्री रामलाल जी ने कहा कि संगठन का विस्तार तथा माननीय अध्यक्ष जी की
विचारधारा और भावनाओं को आम कार्यकर्ताओं तक एक सरल पहुँच बनाने के उद्देश्य से अध्यक्ष जी की
वेबसाइट का शुभारम्भ किया गया है और मुझे उम्मीद है कि यह वेबसाइट अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल
होगी।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने कहा कि यह वेबसाइट मेरी तथा देश की जनता,
भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं मीडिया बंधुओं के साथ संवाद का जरिया है। उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास
सामर्थ्य से ज्यादा समर्पण में रहा है और यही मेरी प्रेरणा रही है।
श्री अमित शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस वेबसाइट के जरिये मैं जनता तथा कार्यकर्ताओं के बीच और
अधिक सुगम तरीके से संवाद स्थापति करने में सफल हो पाउँगा ताकि लोग श्री नरेंद्र मोदी की लोक
कल्याणकारी सरकार और पार्टी की विचारधारा से और अधिक सरलता से जुड़ सकें।
इसके पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री श्रीकांत शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा
उठाये गए अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं के ऊपर विस्तार से चर्चा की और भाजपा अध्यक्ष श्री अमित
शाह के कुशल नेतृत्व में भाजपा के गौरवमयी गाथा पर प्रकाश डाला।
Comments are closed.