सोमवार को अखिल भारतीय गुर्जर परिषद और पंचायत बचाओ समिति ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर करेंगे तालेबन्दी

लोकेश गोस्वामी

जिला गौतमबुद्धनगर में पंचायत चुनाव करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय गुर्जर परिषद और पंचायत बचाओ समिति सोमवार को ग्रेटर नोएडा  प्राधिकरण पर करेंगे तालेबन्दी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय गुर्जर परिषद व समिति के कार्यकर्ताओं ने गाँव-गाँव जाकर पंचायत की और लोगों को वोट का अधिकार बरक़रार रखने के लिए बड़े आंदोलन के लिए  जागरूक किया। आज तिलपता में आयोजित पंचायत में अखिल भारतीय गुर्जर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र भाटी ने बताया कि सोमवार 28 सितम्बर को जिले की जनता, ट्रैक्टर ट्रालियों से पूरे जिले के किसान प्राधिकरण पहुंचेंगे और विशाल जनसभा आयोजित कि जायेगी । श्री रविन्द्र भाटी ने कहा सड़क और नालियों से हमारा विकास नहीं हो सकता , ये तो अंग्रेजों ने भी बनाया था। लेकिन हमारी स्वाधीनता और वोट डालने के संवैधानिक अधिकार से हमें वंचित नहीं किया जा सकता। है। प्राधिकरण औद्योगिक होने के बावजूद क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से कोई बड़ा उद्द्योग नहीं लगाया  है।। इस अवसर पर लाला भाटी,सुखवीर आर्य,रुपेश वर्मा, कैप्टन अर्जुन सिंह, बबली भाटी, अवनीश कसाना,जतन भाटी, रकम सिंह भाटी,,विपिन खारी, , तेज़प्रकाश गुर्जर,अन्नू बीडीसी,राजू बीडीसी,  प्रदीप भाटी, मेजर किरण पाल,  विकास नागर, मौजूद रहे

Comments are closed.