एक्टिव सिटीज़न टीम ने छात्र को वापस दिलाया ऑटो मे छुटा लैपटॉप व बैग
LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नोएडा एक्टिव सिटीज़न टीम ने छात्र को आटो मे छुटा हुआ लैपटॉप व बैग वापस दिलाया रामपुर बरेली का रहने वाला सिद्धार्थ माँगलिक एएनयू कॉलेज मे बीटेक का छात्र है । सिद्धार्थ माँगलिक कल रविवार को रामपुर से ग्रेटर नोएडा आया था ।छात्र सिद्धार्थ सुरजपुर से बीटा 2 आने के लिये एक आटो मे सवार हो हुआ । बीटा 2 मे छात्र उतर कर चला गया मगर गलती से छात्र का लेपटाप और बेग आटो मे छुट गया छात्र ने थाना क़ासना मे आकर ऑटो पर लिखे कोड न० 2460 बताता हुए मामले की सूचाना पुलिस को दे दी । पुलिस ने एक्टिव सिटीज़न टीम के मेम्बर हरेन्द्र भाटी के मोबाईल पर सम्पर्क किया और मामले की सूचना दी एक्टिव सिटीज़न टीम ने तुरंत ओटों चालक को कोड न० के आधार पर ऑटो का विवरण चैक किया । ओटों चालक गोरव ने ईमानदारी का परिचय देते हुए लेपटाप व बैग एक्टिव सिटीज़न टीम को सौप दिया और एक्टिव सिटीज़न टीम ने सिद्धार्थ को लेपटाप व बैग वापस कर दिया एक्टिव सिटीज़न टीम के मेम्बर हरेन्द्र भाटी , सरदार मनजीत सिंह , आलोक सिंह , सुनील प्रधान ,राहुल भाटी ओर प्रदीप भाटी ।सरदार मनजीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि जब भी आटो मे बैठे उसका ऑटो का कोड नम्बर जरुर देख ले ।
Comments are closed.