गौतमबुद्धनगर के ओद्यौगिक विकास के लिये वर्तमान सरकार गम्भीर, सभी अधिकारी उद्यमियों की समस्याओं का तत्परता के साथ करें निस्तारणःडीएम

LOKESH GOSWAMI

गौतमबुद्धनगर के ओद्यौगिक विकास के लिये वर्तमान सरकार गम्भीर, सभी अधिकारी उद्यमियों की समस्याओं का तत्परता के साथ करें निस्तारणःडीएम।गौतमबुद्धनगर 28 सितम्बर, 2015 जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक विकास के लिये बहुत ही गम्भीर है और यहाॅ के प्रकरणों में सरकार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अपने स्तर पर समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। सभी जिला स्तरीय अधिकारी इस महत्व को समझेगें और जनपद के उद्यमियों के सम्मुख आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में तुरन्त कार्यवाही करते हुये उनका निराकरण कराया जाना सुनिष्चित करेंगें। जिलाधिकारी एनपी सिंह कलेक्टेªट के सभागार में उद्योग विभाग के सौजन्य से आयोजित मासिक उद्योग बन्धु की बैठक में अध्यक्षता करते हुये उद्यमियों की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ अनुश्रवण करते हुये विभागीय अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिये आवष्यक निर्देष दे रहे थे। श्री सिंह द्वारा इस अवसर पर उपस्थित उद्योग बन्धुओं का आहवान किया गया कि उनके द्वारा गौतमबुद्धनगर के औद्योगिक विकास को और अधिक प्रगति की ओर अग्रसर करने के लिये वर्तमान सरकार बहुत ही गम्भीर है और सरकार के द्वारा इस जनपद के औद्योगिक विकास के सम्बन्ध में आने वाली सभी प्रमुख समस्याओं त्वरित गति से कार्यवाही करते हुये उनका निस्तारण सुलभ कराया जाता है। उन्होनंे इस सम्बन्ध मंे सभी उद्योग प्रतिनिधियों का आहवान किया कि उनके द्वारा अलग-अलग सेक्टर से सम्बन्धित औद्योगिक ईकाईयों के सम्बन्ध में समितियाॅ बनाकर जनपद के औद्योगिक विकास में और अधिक तेजी किस प्रकार प्रदान की जाये एक बृहद रिर्पोट तैयार की जाये और उसमें औद्योगिक विकास में आने वाली बधाओं एवं समस्याओं तथा उनके निदान के लिये सुझाव का अंकन किया जाये उसके बाद उनके स्तर पर सभी गठित समितियों से अलग-अलग वार्तालाप करने के उपरान्त जनपद के औद्योगिक विकास को आगे बढाने के लिये जो रिर्पोट तैयार होगी उसे षासन को भेजकर उनके संज्ञान  लाते हुये जनपद के औद्यागिक विकास को गति प्रदान करने के लिये सामुहिक प्रयास सम्भव किये जायेगे। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में चोरियों पर अंकुष लगाने के उद्देष्य से प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव दिया गया कि यदि ऐसे क्षेत्रों में प्राधिकरणों के माध्यम से वैरियर लगाकर रात के समय वाहनों के आवागमन पर गहनता के साथ जाॅच की जायेगी तो निष्चित रूप से औद्योगिक क्षेत्रों में चोरियों पर सकारात्मक अंकुष लग सकेगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा पुलिस विभाग के माध्यम से प्रस्ताव तैयार करने को कहा और उद्यमियों से वात कर उनकी मंषा के अनुरूप यह प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाये ताकि सम्बन्धित प्राधिकरणों को भेजकर उनसे अनुरोध किया जा सकें।  श्री सिंह ने इस अवसर पर यह भी विभागीय अधिकारियों को निर्देष दिये कि आज की बैठक में उद्यमियों के द्वारा जो समस्यायें दर्ज करायी गयी है उन पर तत्काल गम्भीरता के साथ सभी अधिकारी कार्यवाही करें और आगामी बैठक से पूर्व सभी का निस्तारण सुनिष्चित कर लिया जाये। बैठक में यातायात नियन्त्रण विषय पर भी गहनता के साथ वार्तालाप हुआ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किरण एस द्वारा सभी उद्यमियों को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा इस सम्बन्ध में यह भी बताया कि षहर में वाहनों की अधिकता के कारण सुबह-षाम मुख्य चैराहों पर जाम की स्थिति को हल करने के उद्देष्य से जिला स्तरीय एक यातायात नियन्त्रण समिति का गठन किया जा रहा है इसके लिये उन्होनें उद्यमियों के प्रतिनिधियों से अलग-अलग क्षेत्रों से 10 प्रतिनिधियों के नाम उन्हें उपलब्ध कराने का आहवान किया।   इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय सिंह यादव, उपायुक्त उद्योग आरके यादव, अधिषासी अभियन्ता पंकज गोयल अन्य अधिकारी गण, उद्यमियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया।-राकेष चैहान सूचनाधिकारी।

Comments are closed.