आई आई एम टी कालेज में एम पी एल 2015 का भव्य आयोजन
LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नॉएडा के नालिज पार्क स्थित आई आई एम टी कालेज आफ मैनेजमेन्ट में वार्षिक प्रतियोगिता मैनेजमेन्ट प्रीमियर लीग 2015 का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री आदित्य निगम, सी. ओ. ओ. सैनी हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड तथा विशिष्ट अतिथि श्री विनय सोनी वरिष्ठ अधिकारी विप्रो समूह तथा आई आई एम टी कालेज के प्रबन्ध निदेशक श्री मयंक अग्रवाल व निदेषक डॉ राहुल गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में फेस पेंटिंग, रंगोली, वाद विवाद प्रतियोगिता, बिजनेस किवज, एड मेड शो इत्यादि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रर्दशन किया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा व गाजियावाद के जी एन आर्इ टी, एकूरेट, आर्इ टी एस, हरलाल, मंगलमय,डीटीसी, आर्इ आर्इ एच एस, स्कार्इलाइन, ए पी जे इत्यादि 22 से अधिक संस्थानों के 346 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विजनेस किवज में डीटीसी की टीम प्रियंका, संदीप, श्रेयांष ने प्रथम स्थान तथा दूतीय स्थान आर्इ आर्इ एम टी की लीसा व आरती ने प्राप्त किया। फेस पेंटिंग जिसका विषय मूडस व इमोशनस था में आर्इ आर्इ एच एस गाजियावाद की सोनाली ने प्रथम स्थान, दूतीय स्थान आर्इ आर्इ एम टी की शालिनी वत्सल व तृतीय स्थान आर्इ आर्इ एच एस गाजियाबाद के छात्र कृष्णा ने प्राप्त किया। वादविवाद प्रतियोगिता प्रथम स्थान जी एन आर्इ टी की छात्रा सृषिट ने, दूतीय स्थान आर्इ आर्इ एम टी की छात्रा सिकम ने व तृतीय स्थान पर जी एन आई टी के छात्र शाह अषरफ रहे। रंगोली प्रतियोगिता में आर्इ आर्इ एम टी (बी बी ए) की पलक, कल्पना, रोहित, मोहित व एम बी ए की शालिनी, चिंकी, स्नेहिल, अंकिता, काजल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर स्कार्इ लाइन कालेज की नूतन, श्वेता, नितिन, रूचि व तृतीय स्थान पर आर्इ आर्इ एम टी (बी जे एम सी) की दीपाली, राजवी, कामाक्षी, अभिषेक व शहाबुद्दीन रहे।
Comments are closed.