जीडी गोंयका पब्लिक स्कूल में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया महात्मा गांधी जी का जन्म दिन
LOKESH GOSWAMI आज ग्रेटर नॉएडा के स्वर्ण नगरी में स्थित जीडी गोंयका पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती बड़ी सादगी से मनाया गई। प्राथमिक वर्ग के छात्रों ने प्रार्थना का आरम्भ महात्मा गाँधी जी के जीवन पर प्रकाश डालकर किया। जैसे -रघुपति राघव राजा राम प्रार्थना को गाकर सबको सम्मोहित कर दिया।और तत्पश्चात नन्हे छात्रों ने दे दी हमें आजादी बिना खड़क बिना ढाल के समरमती के संत तूने कर दिया कमाल नामक गाने पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुति देकर वहा उपस्थित छात्र छात्राओं एवं अध्यापको का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री मति नीतू कपूर ने छात्रों को गाँधी जी के आदर्शो तथा उनके जीवन में दिए गए त्याग तथा बलिदान के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। और उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके जीवन की प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके बताये गए रस्ते पर चलना चाहिए
Comments are closed.