आज दिनांक एक अक्टूबर को नॉएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इन्जीनीरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नॉएडा के फार्मेसी विभाग में फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन
LOKESH GOSWAMI
इस अवसर पर स्वास्थय शिविर एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए समारोह का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डा. अजय कुमार ने किया अध्यापकों के निर्देशन में छात्रों ने ३०० से अधिक लोगों के ब्लड शुगर , ब्लड प्रेशर एवं ब्लड ग्रुप की निशुल्क जाँच की कार्यक्रम में क्विज , योग एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन भी किया गया, क्विज में, सुरुचि और पियूष ,योग में, अमित कुमार, पोस्टर प्रतियोगिता में, नेहा और मनोरमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया डॉ अविजित मजूमदार , निदेशक फार्मेसी ने समाज में फार्मासिस्ट के रोल पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में डॉ दीपक डे , सीनियर जनरल मैनेजर , डाबर फार्मास्युटिकल्स ने फार्मेसी में पैकेजिंग का महत्व पर ब्यख्यान दिया पैकेजिंग फार्मेसी का एक प्रमुख घटक है यह ध्यान देने की बात है कि पैकेजिंग और दवा एक साथ होते हैं और सही खुराक के लिए दवा की गुणवत्ता की रक्षा जरूरी है । यदि दवा उत्पाद की अतिरिक्त सुरक्षा को लेकर हम सजग हैं तो हमें पकैजिंग पर सतर्क रहने की जरूरत है उदाहरण के लिए आद्रता और प्रकाश के प्रभाव से रक्षा प्रदान करना एक चुनौती है प्लास्टिक आजकल एक सुलभ मैटेरियल है लेकिन प्लास्टिक कंटेनर्स के प्रयोग के लिए विशिष्ट दिशानिर्देश तथा कंटेनर बंद करने की प्रणालियों के सही प्रयोग की जानकारी होना बहुत जरूरी है उन्होंने पैकेजिंग और लेबलिंग की बारीकियों से छात्रों को परिचित कराया इस दौरान डॉ प्रवीण पचौरी , डायरेक्टर ,प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग एवं डॉ आर. के. चौबे के साथ ही विभिन्न कॉलेज के प्रतियोगी छात्र एवं छात्राएं उपश्थित रहे कार्यक्रम के अंत में डॉ रूपा मजूमदार , डीन ,रिसर्च एंड डेवलपमेंट ने सबको धन्यवाद दिया
Comments are closed.