हाईटेक सिटी नोएडा में पुलिस वाले भी महफूज नहीं रहे है

NOIDA ROHIT SHARMA

हाईटेक सिटी नोएडा में पुलिस वाले भी महफूज नहीं रहे है ये हम नहीं कह रहे बल्कि खून से लथपथ नोएडा पुलिस की हालत ही इस दास्तां को बयां कर रही है नोएडा के कोतवाली थाना फेज थ्री इलाके के गढ़ी चौखण्डी गांव में एक भूमि विवाद पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणो ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया  जिसमें कई पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए वही इस घटना ने सपा के स्थानीय नेताओं की भी आपसी तकरार की पोल खोल दी    नोएडा के फेज थ्री थाने की पुलिस को सूचना मिली कि गढ़ी  चौखण्डी गांव में कुछ भू माफिया जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की तभी अचानक ग्रामीणो ने पुलिस पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को गंभीर रूप से चोटें आईं थाने के सीनियर सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गए आनन फानन में घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां राजेंद्र सिंह को फोर्टिस रेफर कर दिया गया पुलिस के उपर हुए हमले से हैरान पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हैं साथ ही उनका कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा  इस पूरे हमले में जहां तरफ सपा के स्थानीय नेता रामभूल यादव प्रधान और उनके करीबी धर्मेंदर का नाम खुल कर सामने आ रहा है वहीं समाजवादी पार्टी के नेता इस मामले में भी सियासत करने से बाज नहीं आ रहे सपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष का आरोप है कि इस मामले में कुछ पुलिसवाले भी शामिल हैं  नोएडा में अपराधियों के बढ़े हुए हौसले इस बात की गवाही दे रहे हैं कि अब नोएडा किसी के लिए भी महफूज नहीं है मगर अब देखना ये दिलचस्प होगा कि पुलिस को खुली चुनौती देने वाले दबंग और सपा के स्थानीय नेताओ से निपटने के लिए पुलिस कौन सा हथकंडा अपनाती है

 

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=Hrfm_zVicvc&w=420&h=315]

Comments are closed.