साईं संध्या से शुरू हुआ रामलीला मंचन का आगाज
पूर्वी दिल्ली: श्री रामलीला कमिटी इंद्रप्रस्थ ने अपनी परंपरा अनुसार श्री साईं रसोई के साथ श्री साईं संध्या का आयोजन किया| लीला के पवन मंच को बहुत ही सुन्दर ढंग से ‘विश्व को प्यार का सन्देश सबका मालिक एक’ देने वाले भगवत स्वरुप श्री साईं राम का दरबार सजाया गया।
कार्यक्रम में साईं समाधि- मंदिर शिरडी के पंडित श्री सूर्यवंशी जी ने अपनी सुमधुर आवाज में श्रोताओं को अधिभूत कर दिय। पंडित जी के कंठ से निकली सुर गंगा ने साईं भक्तों को साईं बाबा की भक्ति गंगा में स्नान करवा दिया ।
भजन संध्या का शुभारम्भ श्री दास गण भजन मंडली ने अपने भजनों से किया । श्री साईं बाबा की ज्योत श्री शिरडी साईं रसोई के पदाधिकारियों ने श्री अभय जैन एवं श्री राजेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रज्वलित की । इस अवसर पर लीला के चेयरमैन दिलीप बिंदल, पूर्व विधायक श्री नसीब सिंह, विधायक श्री ओम प्रकाश शर्मा, पार्षद श्रीमती गीता शर्मा व पार्षद गुरु चरण सिंह राजु उपस्थित थे। लीला के प्रधान श्री सुरेश बिंदल ने शिरडी साईं रसोई के कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया ।
सधन्यवाद


Comments are closed.