आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने अपने मनमोहक कलाकृतियों से ’’जीवन के सत्य’’ को उजागर किया
आई.टी.एस इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा के प्रंागण में संस्थान के लिट्री सोसाइटी-फ्रेटरनिटी द्वारा आयोजित काॅमिक-ए-स्कैच प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने जीवन्त कर देने वाले कलाकृतियों से समाज, जीवन और तकनीक के विभिन्न पहलुओं के नब्ज़ पर हाथ रखते हुए पोस्टर के माध्यम से समाज और जीवन से संबधित कड़वे सच्चाई से लोगों को रूबरू कराते हुए लोगो को सच्चाई के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया।
उक्त कार्यक्रम की संयोजक डा. रशिम गुप्त ने बताया कि अधिकतर बच्चों में तकनीकी ज्ञान हांसिल करने के अतिरिक्त कई अन्य प्रतिभाये छिपी रहती है जिसके माध्यम से वे समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं।
संस्थान के छात्रों की एसी छिपी हुई प्रतिभाओं को बाहर निकालने के लिए इस प्रतियोगिता में संस्थान की बी.टेक./एम.बी.ए. और एम.सी.एस. के कुल 30 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम मंे दो-दो सदस्य थे। हर टीम को 30 मिनट के अन्दर अपने संदेश को पोस्टर पर रेखांकित करके उसके उद्देश्यों को बताना था।
प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि एव इसी संस्थान की भूतवूर्व बी.टेक. (सी.एस.) की छात्रा एवं एडिट साॅफट सलूशन प्रा. लि. की डिजिटल मार्केटिंग प्रबंधक सुश्री संजना गुप्ता रहीं।
सुश्री गुप्ता ने कहा प्रत्येक छात्रों के दल ने पोस्टर के माध्यम से जो भाव व्यक्त किये हैं वे अपने आप में बे-जोड़ हैं। सुश्री गुप्ता ने सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतियोगी दल को विजेता घोषित किया जिनमें प्रथम स्थान पर आलोक राय और दीपिता भटनागर (ई.सी.ई. चतुर्थ वर्ष) रहे, द्वितीय स्थान पर श्रेया शर्मा (ई.ई.ई. द्वितीय वर्ष) और हंसराज (सिविल, द्वितीय वर्ष) तथा तृीतीय स्थान पर विमल शर्मा और सोरभ मिश्रा (मैकेनिकल, द्वितीय वर्ष) को विजेता चयन कर उन्हे पुरस्कृत करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. विनीत कंसल ने सभी प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की, कि पोस्टर के माध्यम से जो विचार छात्रों ने प्रकट किए इसको वे अपने निजी जीवन में उतारते हुए समाज एवं देश का हित करेगें।
Comments are closed.