आई.ई.सी. काॅलेज में स्वर्गीय डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मोत्सव पर विश्व छात्र दिवस
LOKESH GOSWAMI

आईईसी कालेज में मनाया गया विश्व छात्र दिवस नाॅलेज पार्क स्थित आई.ई.सी. काॅलेज में स्वर्गीय डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मोत्सव पर विश्व छात्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों के लिये डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का विषय ‘क्या डिजीटल इंडिया भारत को साक्षर इंडिया बनायेगा’ के पक्ष तथा विपक्ष में विभिन्न संकायों के छात्र तथा छात्राओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संस्थान के निदेशक डाॅ. डी.बी. सिंह ने कहा कि डाॅ. कलाम के सादगीपूर्ण जीवन से प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा लेनी चाहिये। हमें अपने जीवन में दृढ़ निश्चय के साथ कठिन परिस्थितियों का सामना करना चाहिए। डिबेट प्रतियोगिता में पक्ष में बोलने वाले वक्ताओं ने डिजिटल इंडिया को आधुनिक भारत के लिए मुख्य स्त्रोत माना, वहीं विपक्ष में बोलने वाले वक्ताओं ने देश की बुनियादी जरूरतें जैसे बिजली, पानी स्वास्थ्य को मजबूत बनाने पर बल दिया। निर्णायक मंडल में जी.एल. बजाज की मैनेजमेंट विभागाध्यक्षा डाॅ. दीपा गुप्ता तथा सी.एस.सी. में मैनेजर के पद पर कार्यरत मनोज त्यागी की भूमिका अहम रही। डिबेट में पक्ष में बोलने वाले वक्ताओं में अनंत चंद्रा को प्रथम, इलैक्ट्राॅनिक्स के रोहन चैहान को द्वितीय तथा विपक्ष में बोलने के लिये अनुभव कंडवाल को प्रथम तथा नेहा को द्वितीय पुरस्कार के रूप में डाॅ. कलाम की पुस्तकें दी गयीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. शरद माहेश्वरी प्रो. नुरुल हसन, अतुल सैनी, राॅबिन, तथा अवनीश का योगदान रहा।

Comments are closed.