आई टी एस इंजीनियरिंग काॅलेज में डा. ए.पी.जे. अबदुल कलाम की जयंती क्विज कांम्पटिशन का आयोजन

LOKESH GOSWAMI आई टी एस  इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में डा. ए.पी.जे. अबदुल कलाम की जयंती  पर तकनिकी ’’प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (क्विज कांम्पटिशन) का आयोजन आज किया गया। डा. ए.पी.जे. अबदुल कलाम, (स्व. पूर्व राष्ट्रपति) को उनके जन्मदिवस पर याद किया गया तथा बच्चों को उनकी जीवन शैली व उनके द्वारा जीवन में किये गए कार्यों को याद किया गया। तथा उनपर बनी एक वृत्तचित्र फिल्म भी दिखाई गयी। जिसका मुख्य उद्देश्य हम सभी के जीवन में तकनीकी शिक्षा की उपयोगिता व आवश्यक्ता को दर्शाया गया। उनकी याद में एक तकनीकी प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ब्रांचों के 120 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता मंे क्रमशः प्रथम पुरस्कार के विजेता उज्जवल रोय (सी.एस.सी.) से रहे, द्वितीय पुरस्कार विजेता आन सोहेल, तरूण बिस्ट को दिया गया व तृतीय पुरस्कार विजेता परवेज खान और अशमिता भारती को मिला।इस अवसर पर डा. गगन दीप अरोड़ा (डीन ऐकेडिमिक ऐड्रमिनिस्ट्रैशन) ने उपरोक्त विजेता छात्रों के अलावा तीन अन्य छात्रों हिमानशु ढि़ल्लन (ई.सी.ई) प्रदीप कुमार शर्मा (ई.सी.ई) व वैभव कुमार (ई.ई.ई.) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया तथा छात्रों के तकनीकी विकाश के लिए संस्थान द्वारा हमेशा प्रतिबद्ध रहने के लिए संस्थान की सरहाना की।

Comments are closed.