एन. आई. ई. टी. संस्थान में डॉ ऐ पी जे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के अवसर पर एडिटोरियल क्लब द्वारा टेक्नीकल क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित

LOKESH GOSWAMIA

B  भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रतन डॉ ऐ पी जे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के अवसर पर डॉ ऐ पी जे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्विद्यालय के कुलपति डॉ विनय कुमार पाठक द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के तहत ग्रेटर नॉएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित एन. आई. ई. टी. संस्थान में एडिटोरियल क्लब द्वारा टेक्नीकल क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी, पोस्टर्स के माध्यम से डॉ कलाम के जीवन और सूत्रवाक्यों से छात्रों को अवगत कराया गया तथा संस्थान ने नवादा गांव को गोद लिया संस्थान के निदेशक डॉ अजय कुमार, निदेशक (प्रोजेक्ट्स & प्लानिंग)  प्रो पी. पचौरी तथा डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर)  प्रो विनीत वर्मा ने नवादा गावं के चौधरी जगवीर सिंह के सहयोग से 40 से अधिक लोगों को टेक्नोलॉजी कनेक्ट प्रोग्राम के बारे में अवगत कराया डॉ अजय कुमार ने ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए बताया कि संस्थान के  सीनियर प्रोफेसर सदैव मार्गदर्शन के लिए तैयार हैं बस आपको संस्थान के निदेशक (प्रोजेक्ट्स & प्लानिंग)  के साथ समय और स्थान निश्चित करना है । प्रो पी. पचौरी ने ग्रामीणों को कंप्यूटर के माध्यम से मेल भेजना, अपना बैंक अकाउंट चैक करना तथा पल भर में दुनिया के किसी भी कोने की जानकारी गूगल से प्राप्त करना सिखाया । इस अवसर पर श्रेया शुक्ला, प्रशांत तथा एडिटोरियल क्लब के सदष्यों ने ग्रामीणों को सफाई, जनसंख्या, शिक्षा तथा रोजगार के लिए जरूरी तकनीकी ज्ञान  के बारे में बताया । गावं के वृद्ध लोग संस्थान की इस पहल से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने अपनी व्यवहारिक परेशानियों से डॉ अजय कुमार को अवगत कराया और विश्वास दिलाया कि आगे से वे पहल कर संस्थान कि प्रोफेसर लोगों को बुलाते रहेंगे गावं के युवा लोगों ने तकनीकी प्रशिक्षण के लिए लघुकालिक कार्यक्रम आरम्भ करने की गुज़ारिश की जिसे डॉ पी पचौरी ने जल्दी ही पूरा करने का आश्वासन दिया और ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि हमने इस गावं को गोद लिया है इसके बच्चों को हम जानकारी और तकनीकी प्रशिक्षण समय समय उपलब्ध कराएंगे ।

Comments are closed.