श्री केषव रामलीला कमेटी पीतमपुरा दषहरा के  दिन चैथा पुतला कन्या भ्रुण हत्या रूपी रावण का भी जलाएगा

National Spokesperson of BJP Shahnawaz husain visited at Shri keshav Ramleela Pitampura (NSP)
श्री केषव रामलीला कमेटी नेताजी सुभाश पैलेस पीतमपुरा द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के पांचवे दिन भरत मिलाप का दर्शकों ने उठाया आनंद
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2015ः दषाहरा के दिन श्री केषव रामलीला कमेटी नेताजी सुभाश पैलेस पीतमपुरा रावण, कुम्भकरण एवं मेघनाद के अलावा चैथा पुतला कन्या भ्रुण हत्या रूपी रावण का भी जलाएगा। इस बात की घोशणा आज श्री केषव रामलीला कमेटी नेताजी सुभाश पैलेस पीतमपुरा मंच से कमेटी के  अध्यक्ष श्री अषोक गोयल देवराहा ने की। उन्होने कहा कि हमारी संस्था रामलीला मंचन के अलावा इस मंच से बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेष भी लोगों तक पहुचा रहे हैं। नेताजी सुभाश पैलेस पीतमपुरा में चल रहे श्री केषव रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के पांचवे दिन कैकेयी मंथरा संवाद, दषरथ कैकेयी संवाद, राम वनवास, राम केवट संवाद, भरत मिलाप के मंचन ने दर्शकों आनंिदत कर दिया।
राम वनवास संवाद का जीवंत व हृदयस्पर्शी रामलीला देख दर्शक भाव विभोर हो उठे वहीं केवट मिलन के  भव्य एव मनोहारी  मंचन ने हजारों भक्तों को आनंदित कर दिया। कमेटी के अध्यक्ष श्री अषोक गोयल देवराहा ने बताया कि आज मंचन से पूर्व हमारे यहां आर्ट आॅफ लिविंग के प्रख्यात गायक श्री सिद्धार्थ द्वारा भजन अमृत वर्शा का भी अयोजन किया गया था जिसका वहां आए हुए दर्षकों ने भरपूर आनंद उठाया।
अषोक गोयल देवराहा कहा कि हमारी संस्था रामलीला मंचन के अलावा इस मंच से बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेष भी लोगों तक पहुचा रहे हैं। उन्होने यह भी कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ के संदेष को लोगों तक पहुचाने के लिए रामलीला महोत्सव से बड़ा मंच और कोई नहीं हो सकता, इसलिए हम 19 अक्टूबर को बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी अयोजन कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा नेता श्री षहनवाज हुसैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Comments are closed.