स्काइलाइन इंस्टिट्यूट में प्रथम राष्ट्रीय कांफ्रेंस “यांत्रिक, मोटरयान एवं उत्पादन अभियंत्रण में उन्नति” का आयोजन
ग्रेटर नॉएडा के नॉलेज पार्क -२ स्थित स्काइलाइन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग & टेक्नोलॉजी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दिनांक १९ अक्टूबर २०१५ को दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारम्भ किया गया। यह कांफ्रेंस १९ से २० अक्टूबर तक चलेगा .आज के इस कांफ्रेंस का शीर्षक “यांत्रिक, मोटरयान एवं उत्पादन अभियंत्रण में उन्नति” था, जिसमे शिक्षा एवं उद्योग जगत से आये विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किये। कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग जगत से लैंको पावर लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री एन सुरेश कुमार, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के श्री चंद्रशेखर , न्यू हॉलैंड से श्री आदित्य घिडयाल , एस एम् सी से श्री ललित अवस्थी , हयाशी ग्लोबल से श्री पुनीत नाथ के अलावा शिक्षा जगत से जामिया मिलिया के प्रो आर ए खान, गलगोटिया विश्वविद्यालय से प्रो पवन नैन आदि , के अलावा बड़ी संख्या में विशेषज्ञों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में श्री एन सुरेश कुमार, समस्त अतिथि गण, संस्थान के अध्यक्ष श्री एस एल वासवानी, उपाध्यक्ष श्री अनिल वासवानी, संस्थान के निदेशक योजना एवं विकास डॉ. मनोज कुमार अगरवाल, संस्थान के निदेशक डा. एस एस चौहान,डायरेक्टर जनरल डॉ. बी. ल. कॉल, कांफ्रेंस के समन्वयक श्री सुधीर कुमार सिंह एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के हेड श्री जे एम गिरि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया, जिसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गयी। संस्थान के चेयरमैन श्री एस एल वासवानी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि एशिया की एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में, भारत आगामी विकसित देशों की सूची में एक मजबूत दावेदार माना जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधान मंत्री द्वारा प्रस्तावित मेक इन इंडिया कार्यक्रम विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है इस कार्यक्रम के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें पूंजी निवेश, कौशल िकास, नए नए प्रयोगों तथा मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को बढ़ावा देना चाहिए; वास्तव में ये सारी चीजें मेक इन इंडिया कार्यक्रम की सफलता की कुंजी हैं।आज के इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि ने कहा कि नए दौर की अर्थ व्यवस्था ज्ञान पर आधारित है, अतएवशिक्षा के क्षेत्र में आज इस प्रकार के कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय एवम् अन्तराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन की बहुत आवश्यकता है क्योंकि आज के दौर में प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं ऐसे में शिक्षकों को अपनी जानकारी को लगातार बढ़ाने की ज़रुरत है और ऐसे आयोजन निश्चित रूप से शिक्षकों को अपडेट रखने में सहायक होते हैं और शोध को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षार्थियों एवं उद्योगों से आये प्रबंधकों को अपने विचार रखने में और महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श करने के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का स्काईलाइन संस्थान का यह प्रयास बहुत महत्वपूर्ण है। स्काइलाइन इंस्टिट्यूट के निदेशक योजना एवं विकास डॉ. मनोज कुमार अगरवाल ने बताया की इस दो दिवसीय कांफ्रेंस के दौरान स्काइलाइन इंस्टिट्यूट में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न संस्थानों के शोधकर्ताओं द्वारा कुल 40 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किये जायेंगे तथा आगे भी इंस्टिट्यूट इस प्रकार के आयोजन के लिए हमेशा प्रयासरत है । आज के इस कांफ्रेंस में संस्थान के काफी संख्या के फैकल्टी के अलावा दुसरे कॉलेज के भी फैकल्टी एवं सभी विभाग के विद्यार्थियों नें भी कांफ्रेंस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस के दौरान संस्थान का ऑडिटोरियम कांफ्रेंस में आये सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के साथ साथ दुसरे कॉलेज के विद्यार्थियो से पूरा भरा हुआ था. आज के इस कांफ्रेंस में आये सभी समान्नित अतिथियो एवं प्रतिभागियो नें यांत्रिक, मोटरयान एवं उत्पादन अभियंत्रण के विभिन्न पहलुओं पर अपने तरह तरह के शोध पत्र प्रस्तुत किये। आज के कांफ्रेंस के अंत में संस्था के निदेशक श्री एस एस चौहान, कांफ्रेंस के समन्वयक श्री सुधीर कुमार सिंह एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के हेड श्री जे एम गिरि द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कांफ्रेंस में आये हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्काईलाइन संस्थान की ओर से आभार व्यक्त किया। संस्था द्वारा आयोजित यह कांफ्रेंस कल भी जारी रहेगा जिसमे और कई शिक्षा जगत के अलावा उद्योग जगत के विशेषज्ञ भाग लेंगे.



Comments are closed.