4 BANK DEADLY FRAUDSTERS ARRESTED BY KASNA POLICE , MATHURA POST OFFICE WAS ALSO LOOTED BY THEM

 

LOKESH GOSWAMI

कासना पुलिस ने आज ऐसे गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बैंको / डाकघरों में ठगी / सनसनीखेज लूट की वारदात में सक्रीय था । इसके अलावा इन्होने मथुरा में डाकघर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।इनके पास से 73,79,654 रूपये के डाक टिकट , राष्ट्रीय बचत पत्र , किसान विकास पत्र, पोस्टर आर्डर (डाकघर विकास मार्केट से लूटे हुए ), जगत फार्म से लुटे हुए 10,000 रूपये नगद (जगतफार्म से लूटे हुए), तीन मोहर ,चैक,चैकबुक आदि (बैंको से ठगी करने के लिए), दो तमंचे 315 बोर मय चार जिन्दा कारतूस ,दो चाक़ू , चार मोबाईल फोन और एक स्विफ्ट कार नंबर – यूपी 85 एक्यू 0339 सभी घटनाओं में प्रयुक्त की है बरामद किया है। गिरफ्त में आये चार लूटेरों में मोनू सोलंकी पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम दाऊदपुर थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर , मनोज पुत्र प्रेमपाल सैनी निवासी फरीदाबाद , लोकेश पुत्र सुभाष , बुलंदशहर , डबलू पुत्र चंद्रपाल , लतीफपुर शामिल हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इन्हे धर दबोचा। गिरोह के सदस्य आरटीजीएस के द्वारा सेल्फ चैक बनाते थे, और बैंक की पर्ची पर दूसरी पार्टी के एकाउंट व उसकी जानकारी लिखकर ,फर्जी हस्ताक्षर करके एक ही बार में लाखो रुपयों को निकालते थे, इसी गिरोह एक सदस्य जो फर्जी हस्ताक्षर करने में बहुत ही निपुण था जिसका नाम मनोज पुत्र प्रेमपाल सैनी बताया जा रहा है। इस पुरे मामले पर पुलिस ने सभी को धोखाधडी के जुर्म में और नाजायज हथियार रखने के जुर्म में जेल भेजने की तैयारी कर रही है पुलिस अधिकारी की माने तो अभी इनका एक साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से फरार है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।

Comments are closed.