धार्मिक रामलीला कमेटी के द्वारा रामलीला का मंचन किया गया :माता अनसुइया ने सीता को पति व्रत धर्म के बारे में बताया
LOKESH GOSWAMI
धार्मिक रामलीला कमेटी के द्वारा रामलीला का मंचन किया गया मंचन में आज की शुरुआत ऋषि मिलन के साथ किया गया। माता अनसुइया सीता को पति व्रत धर्म के बारे में बताती हैं। साथ ही जंगल में शूर्पणखा सुन्दर रूप बना कर पहुंचती है और प्रभु राम को आकर्षित करने का प्रयास करती है। उनके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखती है। तब राम उसे लक्ष्मण की ओर इशारा कर देते हैं। जब लक्ष्मण भी उसका प्रस्ताव ठुकरा देते हैं तब वो सीता पर हमला करने दौड़ती है। यह देख राम लक्ष्मण को पुकारते हैं जिसके बाद लक्ष्मण शूर्पणखा का नाक काट देते हैं। इसके बाद वो कटा नाक लेकर अपने भाई लंकेश रावण के पास पहुँचती है।और सारा वृतांत सुनाती है। रावण सीता के हरण की योजना बनाता है। इसके लिए मारीच सोने की हिरन बन कर कुटीया के पास दौड़ता है जिसे देख सीता जी राम से हिरन लाने का हठ करती हैं।प्रभु राम सीता जी को की सुरक्षा में छोड़ सोने का हिरन के पीछे चले जाते हैं।थोड़ी देर बाद हे लक्ष्मण की आवाज आती है तब लक्ष्मण रेखा खींच लक्ष्मण राम जी को खोजने निकल पड़ते हैं। अगला प्रसंग : रावण साधू के भेष में भिक्षा लेने पहुँचता है और सीता जी को लक्ष्मण रेखा पर करने के लिए विवश कर देता है। लक्ष्मण रेखा पार करते ही रावण सीता का हरण कर लेता है। आकाश मार्ग से जाते हुए जटायु सीता को बचाने का प्रयास करते हैं लेकिन रावण जटायु का वध कर देता है। अंतिम प्रसंग राम मिलाप का मंचन किया गया।इस मौके पर अध्यक्ष इलम सिंह नागर, शेर सिंह भाटी , ब्रजपाल नागर, वीरेंद्र डाढ़ा , राजकुमार नागर, शरद सहगल , राकेश नागर, ममता तिवारी, मनवीर मावी, राजेश भाटी, धीरेन्द्र भाटी, प्रदीप शर्मा , अजय नागर, चमन शास्त्री, धर्मेन्द्र भाटी, सुभाष भाटी, बब्बल भाटी, देवेश चौधरी, अर्चना शर्मा, जितेंद्र भाटी, उमेश गौतम, रौशनी सिंह, पिंकी त्रिपाठी, चित्रा गुप्ता , जया मित्तल, नीलम यादव , शांति आदि मौजूद रहे।


Comments are closed.