कौशल्या वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण मे प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर श्री प्रवीण कुमार का आगमन
LOKESH GOSWAMI कौशल्या वर्ल्ड स्कूल मे प्रसिद्ध क्रिकेटर प्रवीण कुमार का पदार्पण कौशल्या वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण मे प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर श्री प्रवीण कुमार का आगमन हुआ। कौशल्या वर्ल्ड स्कूल के क्रिकेट ऐकेडमी में समय समय पर क्रिकेट जगत के प्रसिद्ध खिलाडियों को क्रिकेट के नए-नए गुर छात्रो को सिखाने के लिए आमंत्रित किया जाता है।कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिंह ने श्री प्रवीण कुमार का स्वागत करते हुए उनके आगमन हुतु शुक्रिया अदा किया कि डन्होंने अपना कीमती समय हमारे छात्रों को दिया जिससे उन्हें भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा।इन महान क्रिकेटरों के आगमन से छात्रों के अंदर उत्साह एवं जोश की उत्पत्ति होती है। जिनसे छात्रों को प्रेरणा मिलती है। अनुभवी खिलाडियों द्वारा दी गई प्रेरणा एवं अनुभव छात्रों में नया उत्साह बढाते है तथा नई तकनीक की जानकारी प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।इसी सिलसिले मे श्री प्रवीण ने छात्रों से बातचीत करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। कक्षा छह के छात्र नमन ने यह प्रश्न किया कि क्रिकेट मे सबसे जरूरी क्या है? इस प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि क्रिकेट मे अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण होता है। कक्षा नौ के निशांत के प्रश्न सबसे अच्छी तकनीक क्या है के जवाब मे उन्होंने कहा कि मेहनत सबसे अच्छी तकनीक है। नियमित एवं अनुशासित व्यक्ति ही किसी भी क्षेत्र में सफलता की उॅंचाइयो को छूता है। उन्होंने सभी छात्र खिलाडियों को शुभकामनाएं दी तथा भविष्य मे बहुत अच्छा खिलाडी बनने की उम्मीद जताई। कौशल्या वर्ल्ड स्कूल के खेल प्रशिक्षक श्री तालिब की श्री प्रवीण ने प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत अवश्य रंग लाएगी। इस अवसर पर कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता मिश्रा ने छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने एवं बताए गए अनुभव एवं कनीकों को अपने खेल में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया।
Comments are closed.