जे पी स्कूल ग्रेटर नॉएडा में अन्डर 19 आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का समापन
जे पी स्कूल में अन्डर 19 आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता अपने अन्तिम चरण पर -ग्रेटर नोएडा में स्थित जे पी पब्लिक में राष्ट्रीय स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2015 तक हुआ। इसके समापन के सुअवसर पर गणमान्य अथिति डॉ ए के बंसल द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित एवं अन्तर्राष्ट्रीय हाकी कोच, श्रीमन् मधुकर ष्याम अन्तर्राष्ट्रीय जिमनास्ट एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।जे पी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री जोषी इस जे पी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष कमाण्डर एस जे सिंह, उपाध्यक्ष व प्रबंधक कर्नल डी चौधरी, खेल विभाग के उपाध्यक्ष एम पी शर्मा उपस्थित थे। इन्होने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। भविष्य में योग के प्रचार-प्रसार एवं नियमित अभ्यास हेतु प्रेरित किया।समापन समारोह में भारतीय संस्कृति को दर्षाता कुमाऊँनी नृत्य, नेशनल स्कूल आॅफ ड्रामा द्वारा नाट्य मंचन किया गया।इस प्रतियोगिता में 19 वर्षीय तक के छात्र-छात्राओं ने योग मुद्राएँ प्रस्तुत की। उनका एवं उनके प्रशिक्षकों का उत्साह एवं योग कौशल अत्यंत सरीहनीय रहा। जहाँ-तहाँ अभ्यास करते हुए छात्रगण देखे गए।राष्ट्रीय स्तरीय इस प्रतियोगिता की निर्णयाक मंडली केन्द्रीय माध्यमिक षिक्षा बोर्ड के अधिकारीगण श्रीमन् तारक नाथ, तकनीकी डायरेक्टर मृणाल चक्रवर्ती एवं विभिन्न योग संस्थाओं के अधिकारी थे। प्रतियोगिता की चैम्पियरषीप ट्राफी बालक ग्रुप में ओ0 पी0 जिन्दल स्कूल हरियाणा की टीम को मिली टीम के सदस्य थें -अमित कुमार, आदित्य करवासरा, पंकज शर्मा, राकेष सिंह रौजेला, दीपांषु शर्मा।द्वितीय स्थान वेलाम्मल विद्यालय तमिलनाडू टीम के सदस्य श्री वत्सन टी वी, एडविन एफ, हरीस्सम एम एम, ए प्रणव व एस नवीन कुमार।तृतीय स्थान गुरुकुल द स्कूल गाजियाबाद उ0 प्र0 टीम के सदस्य साहिल चक्रवर्ती, समरजीत तेवतिया, शिखर, वंशज गोयल।बालिका ग्रुप में भी प्रतियोगिता की चैम्पियरषीप ट्राफी ओ0 पी0 जिन्दल स्कूल हरियाणा की टीम को मिली टीम के सदस्य तनूजा यादव, दीक्षु, दीपिका , दिव्या यादव, और मानसी थे। द्वितीय स्थान साधु वासवानी इन्टरनेशनल स्कूल दिल्ली टीम के सदस्य मेकल, यषमिता, नंदिनी, अक्षुणा व इष्तिा ने जीती।तृतीय स्थान आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल हरियाणा की मानवी, वर्षा, वंशिका, यषस्वी व अंजली ने अपने कब्जे में की।बालक एकल श्रेणी में प्रथन स्थान ओ0 पी0 जिन्दल स्कूल हरियाणा की टीम के राकेश , द्वितीय स्थान ओ एस डी ए वी पब्लिक स्कूल हरियाणा के हर्ष, तृतीय स्थान रेड सी. सेक. स्कूल हरियाणा के निषान्त ने जीती।बालिका एकल श्रेणी में प्रथन स्थान ओ0 पी0 जिन्दल स्कूल हरियाणा की टीम की दीपिका, द्वितीय स्थान साधु वासवानी इन्टरनेषनल स्कूल दिल्ली मेकल, तृतीय स्थान श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल पंजाब की विधू गौमत ने जीती।हमने विभिन्न राज्यों से आये विद्यालयों के प्रषिक्षकों व प्रतियोगियों से बात ज्यादातर प्रतियोगियों ने कहा कि मोदी जी ने सभी विद्यालयों में योगा अनिवार्य करके छात्रों के कुषलजीवन, षारीरिक स्वास्थ्य व राज्यों की सभ्यता एवं संस्कृति के आदान-प्रदान को भी पुष्ट करने का सदेंष दिया है। और जे पी पब्लिक स्कूल के प्रषासनिक कर्मचारियों की व्यवस्था की काफी सराहना करते हुए सुना कि पहली बार इस तरह का स्वादिष्ट खान-पान व रहने की व्यवस्था




Comments are closed.