मुख्यमंत्री स्थित आवास पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मा0 मुख्यमंत्री जी ने बिसाहड़ा कांड में गोली लगने से घायल हुए राहुल यादव के परिजनों से मुलाकात की

IMG

आज दिनांक  24/10/15 को मुख्यमंत्री स्थित आवास पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मा0 मुख्यमंत्री जी ने बिसाहड़ा कांड में गोली लगने से घायल हुए राहुल यादव के परिजनों से मुलाकात की। राहुल यादव के पिता राजेन्द्र यादव एवं माता प्रेमवती को लेकर आने एवं मिलवाने का काम समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान एवं समाजवादी छात्र सभा गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष नवीन भाटी को सौंपा था।

परिजनों से मुलाकत के दौरान मा0 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि  समाजवादी पार्टी जाति धर्म सम्प्रदाय की राजनीति नहीं करती। और कहा कि दंगाईयों के प्रति कानून के तहत कार्यवाही की जायेगी। राहुल के परिजनों की मदद में उन्होंने 7 लाख रूपये ( 5 लाख शासन से एवं 2 लाख समाजवादी पार्टी फंड से), राहुल के ईलाज का पूरा खर्च राहुल की तीन बहन एवं छोटे भाई की पढाई एवं शादी का खर्च तथा राहुल के पक्के मकान बनवाने के साथ-2 उसकी नौकरी में मदद करने का आश्वासन दिया।

इस मदद व मा0 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी से मुलाकात करने से राहुल के परिजन काफी खुश है। राहुल के परिजनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा व अन्य दलों के नेताओं ने उनके घर व हाॅस्पीटल आकर केवल झूठी मदद करने का वायदा किया जबकि समाजवादी पार्टी व मा0 मुख्यमंत्री जी ने उन्हें लखनऊ बुलाकर सच्ची मदद की। उन्होंने लखनऊ बुलाकर  उनकी परेशानी दूर करने की जो पहल की है। उससे उनका परिवार ताउम्र याद रखेगा

Comments are closed.