बिना शर्त रिहाई करे प्रशासन , नहीं तो रोकेंगे दूध की सप्लाई : रविन्द्र भाटी

LOKESH GOSWAMI जिला गौतमबुद्धनगर  में पंचायत चुनाव की  माँग को लेकर अखिल भारतीय गुर्जर परिषद.व पंचायत मंच व् अन्य संघठन पिछले काफी समय से चुनाव कराने के लिए धरना प्रर्दशन कर रहे है जहाँ  प्रधानमंत्री जी द्धारा  पुरे देश में पंचायती वयवस्था  को मजबूत किया जा रहा हैं लेकिन पुरे  देश में गौतमबुद्धनगर जिला ही ऐसा जिला है जिसमे यहाँ की जनता को संवैधानिक अधिकार और सरकार के द्धारा  आम जनता तक पहुँचने बाली  योजनाओ से वंचित रखा जा रहा है।  अखिल भारतीय गुर्जर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र भाटी ने कहा कि   अखिल भारतीय गुर्जर परिषद के मीडिया प्रभारी और जिला प्रवक्ता जतन भाटी संघठन सचिव अलोक नागर कार्यकारणी सदस्य बृजेश भाटीं व अन्य उनके सहयोगिओ  को बिना शर्त के जेल से तत्काल रिहा नही किया गया तो  1 नवम्बर को दिल्ली को दूध सप्लाई करने वाली ट्रेन को रोक कर  दिल्ली की दूध सप्लाई बन्द कर दी जाएगी और जिले में शीघ्र चुनाव नही कराएं  गए तो समस्त संगठन आंदोलन करेंगे।  इस अवसर राधाचरण भाटी जिला अध्यक्ष प्रदीप भाटी प्रदेश सचिव ईश्वर घंघोला संगठन सचिव अजय प्रधान राजू भाटी पाली प्रदेश सचिव कपिल नागर विकाश भाटी पल्ला सटा प्रधान श्याम सिंह नागर कर्मवीर नागर सुधीर नागर सुनील नागर सुमित आदि लोग मौजूद थे

Comments are closed.