कासना पुलिस ने तीन वाहन चोर बदमाशों को किया गिरफ्तार

LOKESH GOSWAMI कासना कोतवाली क्षेत्र की ऐच्छऱ चौकी पुलिस ने बीती रात जेपी गोल चक्कर के पास तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। ऐच्छऱ चौकी इंचार्ज प्रह्लाद सिंह यादव और एच सी पी जीत सिंह ने सूचना के आधार पर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है । तीनो बदमाशो से  पुलिस ने एक जेन गाड़ी और 5 मोटरसाइकिल बरामद की है । कासना थाना प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने  बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि  चार महीने पहले चोरी हुई जेन कार  पर सवार होकर चार लोग तुगलपुर की तरफ  जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम सक्रीय हो सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद टीम को जेन कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को घेर लिया। एक बदमाश मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया और  तीन बदमाशो को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  इनकी पहचान रवि कुमार पुत्र कुंवरपाल , निवासी -ग्राम नावादा थाना -सूरजपुर , संदीप पुत्र भगवानदीन , हाल निवासी-नावादा सूरजपुर कल्लू पुत्र – विपिन निवासी जरीबनगर, जनपद-बदायूं के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर 5 मोटरसाइकिल सिग्मा के एक खाली पड़े एक मकान से बरमाद की गयी । गिरफ्त में आये बदमाशों पर पूर्व में भी अपराधिक मुक़दमे सूरजपुर, कासना व अन्य थानों में दर्ज हैं ।यह धोबी , सफाई कर्मचारी और कबाड़ी के रूप में दिन में काम करते थे और रात में चोरी लूट की वर्दास्त को अंजाम देते थे।

Comments are closed.