श्री आनन्द शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट का शुभारम्भ

LOKESH GOSWAMI C

D
B

आज से डिस्ट्रिक गौतमबुद्धनगर में क्रिकेट असोसिएशन व शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट कॉम्पलेक्स द्धारा आयोजित श्री आनन्द शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया गया है । आज सोमवार  सुबह 9 बजे विजय सिंह पथिक स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन श्रीमती शोभा शुक्ला जी पत्नी स्वर्गीय श्री आनन्द शुक्ला जी  ने  टोस कर किया उद्घाटन। मैच सेंट जोसफ स्कूल ग्रेटर नोएडा व्  रयान इंटरनेशल स्कूल ग्रेटर नोएडा के बीच खेला जा रहा है। सेंट जोसफ की टीम टॉस जीतकर बल्लीबाज़ी कर रही है।
टूर्नामेंट के आयोजक मंडल के सदस्य श्री रविन्द्र भाटी ने बताया कि  6 नवम्बर तक चलने वाले इस अंडर -16 टूर्नामेंट में नोएडा व ग्रेटर नोएडा के 16 स्कूल भाग  ले रहे हैं। टूर्नामेंट विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा में हो रहा है । इस मौके पर स्टेडियम के प्रबंधक श्री आर.के. चतुर्वेदी, आयोजक डिस्ट्रिक गौतम बुद्ध नगर क्रिकेट एसोसिएशन कमेटी के सदस्य-अध्यक्ष मनजीत सिंह महासचिव रविन्द्र भाटी मीडिया प्रभारी विनोद कसाना उपाध्यक्ष मनोज गर्ग कोषाध्यक्ष सौरव बंसल सदस्य विजेंद्र सिंह आर्य जी राजकुमार भाटी  डा.शीतला प्रसाद , डा. के के शर्मा हरेन्द्र भाटी मुकुल गोयल अमित गोयल चाचा हिंदुस्तानी मनोज चौधरी सुनील भाटी विजेंद्र भाटी आदि लोग मौजूद रहे

Comments are closed.