आईआईएमटी ग्रेटर नोएडा मे हुआ एक्सपो फेस्ट का आयोजन
आईआईएमटी ग्रेटर नोएडा मे हुआ एक्सपो फेस्ट का आयोजन 2015 ग्रेटर नोएडा नालेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी कालेज में एक्सपो फेस्ट 2015 का आयोजन दिनांक 29 अक्टूबर 2015 को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे विभिन्न कोलेजो से लगभग 2000 छात्रो ने हिंस्सा लिया । इस मेले में एकेडेमि, इलैक्ट्ोनिक्स, टेलिकाम आई0 टी0, रियल एस्टेट, इन्श्योरेंश, बैंक, आटोमोबाईल, और टूर एड ट्ैवल आदि क्षे़त्रो की विभिन्न कंपनियो ने अपने स्टाल लगाये । एक्सपो फेस्ट का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय डा0 महेश शर्मा केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, आई0 आई0 एम0 टी0 ग्रुप के चैयरमैन श्री योगेश मोहन गुप्ता जी, प्रबंधनिदेशक श्री मंयक अग्रवाल जी द्वारा दीप प्रजवल्लित करके किया गया। डा0 महेश शर्मा जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमो से छात्रो मे प्रस्तुतिकरण की क्षमता बढती हैं और वे बाजार की वास्तविकता से रुबरु होते हैं । चैयरमैन श्री योगेश मोहन गुप्ता जी नेे कहा कि इन प्रतियोगिताओं से छात्रों को अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को प्रकट करने का समान अवसर दिया जाता है।इस कार्यक्रम मे छात्रो ने विभिन्न कंपनियो के प्रतिनिधियो के रूप मे काम किया और ग्राहको के प्रश्नो का संतोषजनक उत्तर दिया । इस एक्सपो फेस्ट मे विभिन्न सेक्टरो में विभाजित कि गया था । एकेडेमिक सेक्टर में कैरियर लान्चर, सर्व-499, सेटपा और डुकेट आदि कंपनियो ने अपने काउंटर लगाये और छात्रो को भविष्य में विभिन्न कैरियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । टेलिकाम सेक्टर में नेटमिटंर, एअरसेल और वोडाफोन के काउंटर मौजूद थे । रियल एस्टेट सेक्टर से स्टैलर, वर्धमान, आम्रपाली, सुपरटेक, गोल्फ फोरेस्ट, और ए वी जे जैसी कंपनियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । बैंकिग सेक्टर में एक्सिस, पी0 एन0 बी0, आई सी आई सी आई डारेक्ट और इंडियन बैंक ने छात्रो को अपनी विशेषताओं से रुबरु कराया। इंश्योरेंश सेक्टर में रेलीगेयर, रिलाइंस, बिरलासनलाइफ, आई सी आई सी आई प्रूडेन्शिसयल और मैक्स लाइफ ने अपने स्टाल लगाये । इस फेयर का सबसे बडा आकर्षण का केन्द्र आई टी प्रदर्शनी और आटोमोबाइल सेक्टर रहा । आई टी प्रदर्शनी में छात्रों ने हार्डवेयर पूल, ओ एस आई, स्टेग्नोग्राफी, डिस्क मैनेजमैंट, और सेटलाईट एक्सपलोजन पर माडल तैयर किये और बताया कि ये माडल किस तरह से काम करते है। उधर आटोमोबाइल सेक्टर मंे मारुती, हुडंई, और टोएटा जैसी कंपनी ने अपनी कारो का प्रदर्शन किया छात्रों ने अपनी – अपनी कंपनी की कारो की विशेषताओं का बंखान बडे ही प्रभावशाली ढग से किया। टूव्हीलर कंपनियो में हीरो होंडा, होंडा, बाजाज, टीवीएस और यामाहा जैसी कंपनिया मैजूद थी छात्रोें ने विभिन्न मोटर साईकिलो की टेस्ट ड्ाइव का लुत्फ उठाया । छात्रो की प्रतिभा को मापने के लिये रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सोलो सोंग, सोलो डांस व ग्रुप डांस इत्यादि प्रतियोगिताओं में छात्र – छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि श्री वी0 के0 शर्मा चेयरमैन एस्टर ग्रुप, श्रीमती शिखा सिंह प्रधानाचार्या रामईश स्कूल, नगर मजिस्ट्रेट श्री बच्चू सिंह, सी ओ सिटी डा0 अरुण कुमार, एस पी ओश्री ललित मुदगल ने विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओं को सर्टीफिकेट और ट्ाफी प्रदान की. कार्यक्रम का समापन परमपूज्य श्री अतुल कृष्ण जी महाराज केे आर्शीवाद वचनों के साथ हुआ

Comments are closed.