एन0ई0ए0 भवन में एन0ई0ए0 डायरेक्टरी का विमोचन केन्द्रीय मंत्री श्री महेश शर्मा जी के कर कमलों द्वारा किया गया

NOIDA ROHIT SHARMA
नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें एसोसिएशन में गत वर्ष में किये कार्यों की समीक्षा की गयी। एन0ई0ए0 महासचिव  श्री वी0के0 सेठ ने अपने कार्यालय में की गयी उपलब्धियों को प्रस्तुत किया एवं बैलैस सीट प्रस्तुत की गयी, जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। इस अवसर पर एन0ई0ए0 अध्यक्ष श्री   विपिन मल्हन ने उपस्थित सदस्यों का अभिवादन किया। सभी उद्यमी साथियों का सदैव एन0ई0ए0 का साथ देने पर एवं आज की बैठक में शामिल होने पर धन्यवाद दिया। श्री मल्हन ने कहा कि हमारा कार्यकाल दिसम्बर में समाप्त हो रहा है। अतः हम आज की बैठक में चुनाव कराने का प्रस्ताव रखते है जिसे ध्वनि मति से पारित किया गया। तत्पश्चात् एन0ई0ए0 महासचिव श्री वी0के0 सेठ जी ने 12 दिसम्बर को चुनाव की तिथि का ऐलान किया एवं 14 नवम्बर को म्ण्ब्ण् मीटिंग सुनिश्चित कर दी जिसमें चुनाव अधिकारी की घोषणा की जाएगी। बैठक में बताया गया कि 30 नवम्बर 2015 तक जो नये सदस्य बनेगंे या वर्तमान सदस्य अपनी सदस्यता शुल्क जमा कर देगें वो लोग चुनाव में भाग एवं मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें।  उपस्थित सदस्यों ने एन0ई0ए0 की कार्यप्रणाली की प्रसंशा की,एवं वर्तमान कार्यकारिणी को उनके द्वारा किये गये कार्यो पर धन्यवाद दिया।  एन0ई0ए0 भवन में एन0ई0ए0 डायरेक्टरी का विमोचन केन्द्रीय मंत्री श्री महेश शर्मा जी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री महेश शर्मा जी ने कहा कि मैं यहाँ मंत्री से पहले आपका भाई हूँ क्योंकि मैं भी यहाँ के उद्योग से जुड़ा हूँ । नौएडा एन्टेªप्रिनियोर्स एसोसिएशन के द्वारा उद्यमियों के हित में किये जा रहे कार्यो से हम बहुत खुश है। ये संस्था भारत सरकार के मेक इन इण्डिया कार्यक्रम में भी अपना अच्छा योगदान दे रही है। शर्मा जी ने उपस्थिति सभी उद्यमियों को बधाई दी एवं आज के कार्यक्रम में शामिल होने पर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्रीमति विमला बाथम, जिलाधिकारी श्री एन0पी0 सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री किरन एस0, पुलिस अधीक्षक श्री दिनेष यादव, डायरेक्टरी विमोचन पर उपस्थित सभी उद्यमियों को बधाई दी। इस अवसर पर एन0ई0ए0 अध्यक्ष श्री विपिन मल्हन ने सरदार श्री बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर उपस्थित सभी लोगों को बधाई दी एवं श्रीमति इन्दिरा गाँधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात् कहा कि आज हमें खुशी है कि हमारी डायरेक्टरी का विमोचन हो रहा है और उससे भी अधिक खुशी इस बात की है कि ये शुभ कार्य डा0 महेष शर्मा जी के कर कमलों द्वारा हो रहा है। उन्होंने कहा कि डा0 साहब का इस संस्था से वर्षो पुराना नाता है शायद यही कारण है कि अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर हमारे बीच आये है इस पर हम समस्त उद्यमी भाईयों की और से उन्हें धन्यवाद देते हैं। श्री मल्हन जी ने कहा कि आज हमारी डायरेक्टरी नये फ्लेवर के साथ आपके बीच आ रही है। हमे विश्वास है कि आपको बहुत पसन्द आएगी।  कार्यक्रम के समापन पर सभी को धन्यवाद देते हुए अपील करते हुए कहा कि आगामी दिवाली पर पटाखों का प्रयोग कम से कम करें जिससे प्रदूषण से बचा जा सके और खासतौर पर बड़े बुजुर्ग एवं बीमार लोगों को इससे होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकें। साथ ही दिवाली पर चायना के बने उत्पादों का बहिष्कार करने एवं सिर्फ भारतीय उत्पादों का प्रयोग करने का आह्वाहन किया।  विमोचन समारोह में एनईए अध्यक्ष श्री विपिन कुमार मल्हन, महासचिव श्री वी0 के0 सेठ, वरि0 उपाध्यक्ष श्री अतुल मित्तल, उपाध्यक्ष       श्री धर्मवीर शर्मा, श्री मोहन सिंह, मो0 इरशाद, श्री आलोक गुप्ता, श्री हरीश जोनेजा, श्री विनीत कत्याल, श्री राजेश जैन, श्री कमल कुमार, श्री शरद चन्द्र जैन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

DSC_0032

एन0ई0ए0 भवन में एन0ई0ए0 डायरेक्टरी का विमोचन केन्द्रीय मंत्री श्री महेश शर्मा जी के कर कमलों द्वारा किया गया

Comments are closed.