श्री आनंद शुक्ला मेमोरियल ट्राफी “मैच मे आज के क्वार्टर फाइनल में बिल्ला बोंग स्कूल व गॉडकालॆहूपर स्कूल ने शानदार जीत की
LOKESH GOSWAMI श्री आनंद शुक्ला मेमोरियल ट्राफी ” मैच मे आज के क्वार्टर फाइनल मैच में –पहला मैच:- कैंब्रिज स्कूल व् बिल्ला बोंग स्कूल के बीच खेला गया । जिसमे बिल्ला बोंग स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया । जिसमे कैंब्रिज स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर मे 85 रनो पर आल आउट हो गई ।जवाव में बिल्ला बोंग स्कूल की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 13.2 ओवर मे 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाकर 8 विकेट से शानदार जीत प्राप्त की। साथ ही मैन ऑफ द मैच बिल्ला बोंग स्कूल के खिलाडी कविश गॉड को मिला । कविश गॉड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर मे 13 रन पर 3 विकेट लिए और साथ साथ 31 बाल मे 37 रन की शानदार पारी खेली 
दूसरा मैच:- एमटी स्कूल व कालॆहूपर स्कूल के बीच खेला गया । जिसमे एमेटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया । जिसमे कालॆहूपर स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निधारित 20 ओवर मे 7 विकेट खोकर 126 बनाये । जवाव में एमटी स्कूल की टीम ने 19.2 ओवर मे 92 रन पर आल आउट हो गयी ।जिसमे कालॆहूपर ने 34 रनो से शानदार जीत प्राप्त की। मैन ऑफ द मैच कालॆहूपर के सचिन यादव को मिला । सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर मे 16 रन पर 2 विकेट लिए और साथ साथ 52 बाल मे 69 रन की शानदार पारी खेली ।
Comments are closed.