श्री आनंद शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट ट्राफी :में बिल्ला बोंग व् रामईश स्कूल ने कि शानदार जीत

LOKESH GOSWAMI डिस्ट्रिक गौतम बुद्ध नगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान मे संचालित “श्री आनंद शुक्ला मेमोरियल ट्राफी ” मे आज का  दो मैच खेले गए। जिसमे पहला सेमीफाइनल मैच कालॆहुपर स्कूल व्  बिल्ला बोंग स्कूल के बीच खेला गया । जिसमे कालॆहुपर स्कूल  ने टॉस जीतकर  पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। जिसमे बिल्ला बोंग स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर मे 4 विकेट खोकर  156  रन बनाए ।जवाव में कालॆहुपर ने 82 रनो पर आल आउट हो गई । बिल्ला बोंग ने 74 रन से शानदार जीत दर्ज की  । मैन ऑफ द मैच बिल्ला बोंग स्कूल के खिलाडी कविश गाड  को मिला । कविश गोड  ने  शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 रन बनाए ।

0साथ ही दूसरा सेमीफाइनल मैच रामईश स्कूल व् रयान स्कूल के बीच खेला गया । जिसमे रयान स्कूल  ने टॉस जीतकर  पहले गेंदबाजी  करने का फैसला किया । जिसमे रामईश स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर मे 8 विकेट खोकर 120  रन बनाए ।जवाव में रयान स्कूल  की टीम ने 20 ओवर मे  8 विकेट खोकर  94  रन पर ही आल आउट हो गयी । रामईश ने 26 रनो से शानदार जीत दर्ज करी । मैन ऑफ द मैच रामईश स्कूल के जोय भट्टाचार्य  को मिला । जोय भट्टाचार्य  ने  शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर मे 20 रन देकर 3 विकेट लिए ।एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य  हरिन्द्र भाटी  ने ट्राफी एवं  सुनिल प्रधान  प्रदीप भाटी व् रोटरी क्लब के सदस्य मुकुल गोयल  ने कविश को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी व् टी -शर्त प्रदान की

Comments are closed.