आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने चंड़ीगढ ग्रुप आॅफ काॅलिजिस, मौहाली में द्धितीय स्थान प्राप्त किया

LOKESH GOSWAMI आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने चंड़ीगढ ग्रुप आॅफ काॅलिजिस, मौहाली में 4-5 नवम्बर, 2015 को आयोजित राष्ट्रीय स्तर टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ’’परिवर्तन 2015’’ में द्वितीय स्थान अर्जित किया।आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा के तृतीय वर्ष के छात्रों अनमोल त्यागी, शुभम वर्मा, शाश्वत त्यागी, तनुज बिष्ट एवं विक्रांत चैधरी ने चंड़ीगढ ग्रुप आॅफ काॅलिजिस, मौहाली में आयोजित टेक फेस्ट ’’परिवर्तन 2015’’ में लाइव प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में भाग लिया। लाइव प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों के 67 काॅलेजों के छात्रों ने भाग लिया जिसमें से 22 काॅलेजों के छात्रों को चयनित किया गया। इस प्रतियोगिता में आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। इस ’’सीक्सथ सेन्स’’ शीर्षक प्रोजेक्ट में छात्रों ने माउस के बिना लेपटोप पर सूचक को उंगली के इशारों के द्वारा नियंत्रित करना दिखाया। यह टीम ग्रेटर नोएडा के आई.आई.एम.टी. ग्रुप द्वारा आयोजित ’’आई.आई.एम.टी. एक्सपों 2015’’ में प्रथम स्थान अर्जित कर चुकी है।आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को निदेशक डा. विनीत कंसल एवं कम्पयूटर सांइस विभाग के विभागाध्यक्ष डा. शैलेश तिवारी ने द्वितीय स्थान अर्जित करने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

Comments are closed.