आईआईएमटी काॅलेज में जिलाधिकारी एनपी सिंह द्धारा मतदाता जागरूकता का आयोजन
LOKESH GOSWAMI आईआईएमटी काॅलेज में जिलाधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ग्रेनो स्थिति आईआईएमटी काॅलेज में शनिवार को जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर श्री एनपी सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को मतदाता सूची में नाम कैसे जोड़ा जाये व जो वयस्क नागरिक है, उनके मतदाता सूची में नाम है या नहीं के विषय में जागरूक किया। उन्होंने राष्ट्रहित के विषय में ध्यान रखते हुए यह भी कहा कि बिना लोकतंात्रिक मूल्यों के कोई देष कोई समाज नहीं चल सकता। उन्होंने वैदिक काल का भी उदाहरण दिया कि उस समय सभा और समितियाँ नाम की संस्थाएं होती थी। अपने वक्तव्य में जिलाधिकारी महोदय ने यह भी कहा कि आज हमें जो आजादी मिली है उसके लिए अनेकों शहीदों ने अपनी शहादत दी है। उन्होंने धर्म जाति के ऊपर देष को माना है और उसमें भी संविधान, तिरंगा झंडा, राष्ट्र चक्र व शहीदों की शहादत को महत्व पूर्ण माना। छात्रों को सम्बोधित करते हुए एन0पी0 सिंह ने कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करते समय जाति, धर्म, क्षेत्र का ध्यान न रखें बल्कि एक सही व्यक्ति का चुनाव करें, जो देष का विकास करें। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय के साथ श्री सुभाष चन्द्र यादव (एस0डी0एम0), श्री राजेश यादव (ए0डी0एम0), श्री सुशील कुमार (तहसीलदार) व श्री ललित मदुगल (एस0पी0ओ0), गौतमबुद्धनगर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की समन्वयक डाॅ0 सीमा शर्मा थी। इस अवसर पर आई0आई0एम0टी0 काॅलेज के डायरेक्टर व षिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Comments are closed.