ईस्टर्न पेरिफेरियल एक्सप्रेस वे पर 64.7 प्रतिशत और 10 प्रतिशत भूखण्ड को लेकर किसान देंगे धरना

LOKESH GOSWAMI ईस्टर्न पेरिफेरियल एक्सप्रेस वे किसान कल्याण समिति बढ़ा हुआ मुआवजा व अन्य सुविधाओं को लेकर किसान 16 नवम्बर को जिलामुख्यालय पर पैदल मार्च करते हुए अनिश्चित कालीन धरना देगें। प्रेस वार्ता में समिति के संरक्षक तेजा गुर्जर ने बताया कि जिलाधिकारी ने एनएचआई के खिलाफ सबूत मांगे थे उसको दिया जा चुका है। लेकिन उसको अनदेखा किया जा चुका है पर गौतमबुद्धनगर मे 64.7 प्रतिशत और 10 प्रतिशत भूखण्ड कोर्ट के आदेश पर दिया जा रहा है, अब तक सिरसा, लड़पुरा,बम्बावड़, नई बस्ती, मिलक, अंधपुर एवं मायचा गांव में कब्जा लेने का प्रयास किया लेकिन किसानों ने विरोध करते हुए कब्जा नहीं लेने नहीं दिया। अगर कोई किसान ईस्टर्न पेरिफेरियल के कर्मचारियों को जमीन किराए पर देगा तो उसका विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर धीरज सिंह नागर अध्यक्ष, कृपाल सिंह, प्रताप सिंह नागर, जितेन्द्र भाटी, बलराज भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

Comments are closed.