जी.एच.पी.एस. इण्डिया गेट ने हाकी टूर्नामेंट जीता

12

photo

नई दिल्ली, (9 नवम्बर, 2015): गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, इण्डिया गेट की हाकी टीम ने चौथे दौलत राम वर्मा इन्टर स्कूल हाकी टूर्नामेंट जीत लिया है। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के एस्ट्रोट्रफ मैदान में खेले गए फाईनल मैच में इण्डिया गेट स्कूल की टीम ने राजकीय सीनीयर सैकेंडरी स्कूल साकेत की 1000 हाकी लेग्स हाकी अकादमी की टीम को 2-0 से हराया।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. ने इस अवसर पर स्टेडियम में पहुंच कर खिलाड़ीयों की हौसला अफजाई की। जी.के. ने कहा कि बीते 35 वर्षो के बाद इण्डिया गेट स्कूल की हाकी टीम ने आज इतिहासिक जीत प्राप्त करके कमेटी की बीते 2 साल से खेलों को उत्साहित करने के लिए शुरू किये गये प्रयासों को कामयाबी दी है। विजयी टीम को बधाई देते हुए जी.के. ने खिलाडि़यांे को सभी खेल सबंधित सुविधाये (खेल किट, खुराक, उच्च स्तरीय सिखलाई एस्ट्रोट्रफ मैदान पर) देने का ऐलान किया।

कमेटी के खेल निदेशक स्वर्णजीत सिंह बराड़ ने कहा कि कमेटी की तमाम कोशिशे तभी पूर्ण तौर पर कामयाब होगी जब हमारे स्कूलों के बच्चे अन्र्तराष्ट्रीय मैचों में अपने देश की तरफ से खेलेगें। स्कूल के चेयरमैन बलबीर सिंह कोहली तथा प्रिंसीपल दविन्द्रजीत कौर ढ़ीगरा ने स्कूल की इस बड़ी जीत को स्कूल स्थापना के स्वर्ण जयंती के वर्ष में प्राप्त होने का हवाला देते हुए इस ट्रा्फी को स्कूल के संस्थापक जत्थेदार संतोख सिंह को समर्पित किया। इस अवसर पर स्कूल के पूर्व विद्यार्थी तथा कमेटी के कानूनी सलाहकार जसविन्दर सिंह जौली मौजूद थे।

बच्ची को बचाने वाले हेड कांस्टेबल को किया गया सम्मानित

 नई दिल्ली, (9 नवम्बर, 2015): बीते दिनों दक्षिण दिल्ली के श्री निवासपुरी काॅलोनी में रामलीला देखने गई 5.5 साल की बच्ची को बदनियती के साथ उठाकर भागने वाले शरारती तत्व का पीछा करके बच्ची को सुरक्षित बचाने वाले दिल्ली पुलिस के बहादुर हैड कांस्टेबल अनिल का श्रीनिवासपुरी की मार्किट ऐसोसियेशनों तथा आर.डब्लयू.ऐ. के सदस्यों के शिष्टमंडल द्वारा सम्मानित किया गया।

शिरोमणी अकाली दल दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष तथा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कानूनी सलाहकार जसविन्दर सिंह जौली के नेतृत्व में गये शिष्टमंडल द्वारा श्रीनिवासपुरी चैकी में हैड कांस्टेबल के साथ ही चैकी प्रभारी सहदेव तोमर को भी पुलिस की उक्त सकारात्मक कारगुजारी को अंजाम देने के लिए धन्यवाद करने के साथ ही प्रशंसा की गई। जौली ने बताया कि दिल्ली में छोटी बच्चियांे के साथ बीते कुछ दिनों से अपराध करने की सामने आ रही घिनौनी वारदातें समाज में पैदा हो रही संर्कीण सोच तथा अपने संस्कारों को नौजवानों द्वारा पीठ दिखाने के कारण पैदा हो रही है। जिसके लिए बुद्धिजीवियों को बच्चियांे तथा बेटीयांे के प्रति समाज के व्यवहार में बदलाव लाने के लिए बड़ी कोशिशें करने की जरूरत है।

इसके साथ ही जौली ने सामाजिक कार्यक्रमों तथा बड़े परिवारिक कार्यक्रमांे में जाने के दौरान अभिभावकों को अपनी बच्चियांे का खास ध्यान रखने की सलाह भी दी। अनिल द्वारा इस मामले मंे दिखाई गई तत्परता से दिल्ली पुलिस के अन्य कर्मचारियों को सबक लेने की भी जौली ने अपील की। इस शिष्टमंडल में सुरेश आर्या, वरिन्द्र गौतम, रामभरोसे, श्रीनिवासपुरी मार्किट फैडरेशन के अध्यक्ष राजू बुधलानी, अशोक आहूजा, गुरविन्दर सिंह तथा खुशविन्दर सिंह मोनू वालिया मौजूद थे।

Comments are closed.