छठ पर शारदा सिन्हा, मालिनी अवस्‍थी मचाया नोएडा में धूम

NOIDA ROHIT SHARMA

दिल्‍ली से सटे नोएडा में छठ पर्व की पुर्व संध्‍या पर भोजपुरी की प्रख्यात गायिका शारदा सिन्हा और मालिनी अवस्थी अपने गानों की धूम मचा दिया। प्रवासी महासंघ नोएडा के तत्वाधान में नोएडा स्टेडियम में भोजपुरी गीतों का प्रोग्राम आयोजित किया गया था।कार्यक्रम का उदधाटन नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर केन्द्रिय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी उपस्थित हुए। इसके साथ ही 15 नवंबर को नहाय खाय से साथ छठ पर्व शुरू हो जाएगा। छठ पर्व का पहला अर्घ्य 17नवंबर की शाम को होगा।  छठ व्रत के लिए शहर में कई जगह घाट का निर्माण किया गया है। नोएडा स्टेडियम में इस बार 125 फिट लंबा, 70 फिट चौड़ा और दो फुट गहरा छठ कुंड बनाया जा रहा है। यह पिछली बार के मुकाबले दो गुना बड़ा होगा। इस छठ कुंड पर एक साथ करीब पंद्रह हजार लोग स्नान और अ‌र्घ्य दे सकेंगे। सेक्‍टर-71 मे 100 फिट लंबा, 70 फिट चौड़ा छठ कुड बनाया गया है। इसके अलावा कालिंदी कुंज में यमुना के अलावा हिंडन नदी पर लोग सूर्य का अर्घ्‍य देगे। यहां पुलिस ने यातायात की उचित्‍ व्‍यवस्‍था करने साथ दोनो नदियो पर गोताखोरो की भी व्‍यवस्‍था की है।

chhatt mahotsav stadium me gaate malini awasthi3

vlcsnap-2015-11-15-13h48m03s44

vlcsnap-2015-11-15-13h48m57s68

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=w9O91F7uzpg&w=420&h=315]

Comments are closed.