नॉएडा की फ़िल्म सिटी सेक्टर 16 A में एक करीब 20 वर्षीय अज्ञात यूवती की लाश मिली है
NOIDA ROHIT SHARMA
नॉएडा की फ़िल्म सिटी सेक्टर 16 A में एक करीब 20 वर्षीय अज्ञात यूवती की लाश मिली है । पुलिस के मुताबिक यूवती की गला दबा कर हत्या की गयी और उसके बाद पहचान छुपाने के लिए यूवती के सर और फेस पर पत्थर या किसी अन्य चीज से कई वार किये हुए थे । ताकि शव की पहचान न की जा सके । फिलाल पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है । जिस पार्क में यूवती की लाश मिली इस पार्क के एक तरफ DND फ्लाई ओवर है तो दूसरी तरफ फ़िल्म सिटी और सामने दलित प्रेरणा स्थल है इस इलाके रोड पर हर टाइम वाहनों की काफी आवा जाई लगी रहती है । बावजूद उसके पुलिस की मोजुदगी और पेट्रोलिंग की कमी के चलते इस घटना ने पुलिस कार्य प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है । यूवती की पोस इलाके में स्तिथ पार्क के अंदर हत्या के मामले प्रतक्ष दर्शियों की माने तो पार्क जो गार्ड तैनात था उस गार्ड ने यूवती की लाश देखि और फिर DND टोल के गार्ड को इस लाश के बारे में बताया गया फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी । पार्क में लड़की की लाश की सुचना पाकर पुलिस मोके पर पहुची । मोके पर पहुचे पुलिस अधिकारियो के मुताबिक अभी यूवती की पहचान नही हो पाई है फिलाल गला दबाकर हत्या के बाद फेस को कुचला हुआ पाया गया है । साथ ही पुलिस अधिकारी अब पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे है ।
[youtube http://www.youtube.com/watch?v=ZQaRDct_Dyg&w=420&h=315]
Comments are closed.