मोदी सरकार ने तोडी किसानों की कमर, किसान करेंगे दिल्ली कूच, मोदी सरकार द्वारा किसानों के प्रति बढ़ती जा रही बेरूखी को लेकर किसानों का गुस्सा
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
फसल की उत्पादन लागत और उसके मूल्य के बराबर होने के कारण विगत 02 वर्ष में किसान भुखमरी की कगार पर आ गया है। देश के औद्योगिक विकास और पूंजीपतियों का हित साधने के लिए विगत दिनों में केन्द्र की सरकार ने अनेको योजनाओं में रूचि दिखायी, लेकिन ग्रामीण अंचल में रहने वाले कृषकों की उन्नति और उनके जीवन यापन के लिए कोई योजना न बनने के कारण खेती करने से किसानों का मोह लगभग समाप्त हो चुका है, अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में देश के सामने गम्भीर खाद्यान्य संकट पैदा हो सकता है। आज जिस प्रकार दलहन और तिलहन के संकट से देश जूझ रहा है तथा दालों और तेलों की कीमते आसमान छू रही हैं, जबकि केन्द्र सरकार को फसल आने के 04 माह पूर्व ही उपरोक्त के कम उत्पादन होने की सूचनायें प्राप्त हो गयी थी, लेकिन जमाखोरों को लाभ पहुॅचाने की गरज से केन्द्र सरकार ने ढुलमूल रवैया रखते हुए, तेल व दाल की बढती कीमतों पर अंकुश न लगाकर अपनी नीतियों और सोच का स्वयं ही पर्दाफाश कर दिया है। वरिष्ठ किसान नेता धीरेन्द्र सिंह ने किसानों की एक पंचायत जोकि कोतवाली रबूपुरा, जनपद गौतमबुद्धनगर के समीप हुई । पंचायत में उपरोक्त मुददों को लेकर गम्भीर आक्रोश नजर आया तथा तय किया गया कि ’
’ग्रामीण भारत को बचाये रखने और किसानों के जीवन यापन को सुरक्षित किये जाने के लिए मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जायेगा, यह भी तय किया गया कि गांव-गांव पंचायतों का आयोजन कर किसानों को जागरूक करने का कार्य भी किया जायेगा तथा अपने हक और रोजीरोटी को बचाने की खातिर मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ किसान अपनी बेलगाडियों में भरकर संसद को घेरने के लिए जल्द ही दिल्ली के लिए कूच करेंगे।’’ पंचायत को किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह, भटटा पारसौल के किसान श्री रामवीर सिंह व देवेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। पंचायत की अध्यक्षता श्री जगवीर सिंह ने की तथा संचालन श्री मेघराज सिंह ने किया। पंचायत में मुख्य रूप से श्री किशनचंद शर्मा, जुगेन्द्र सिंह, वेदवीर सिंह, सतवीर सिंह, जाकिर प्रधान, आस मौहम्मद नेता जी, सूबे सिंह, सुरेन्द्र शर्मा शास्त्री जी, महेन्द्र सिंह चैहान, नेत्रपाल प्रधान, महावीर सिंह, सुखवीर सिंह, किरनपाल सिंह, खांन मौहम्मद, मंसूर अहमद, ज्ञानदेव, मनोज गिरी, इन्दर सिंह प्रधान, अशोक कुमार सिंह, व हेतमपाल सिंह, टीकाराम व कमरूददीन आदि सैकडों लोग मौजूद रहे

Comments are closed.