बालसाएब ठाकरे के प्रस्तावित स्मारक – विरोध के परिणाम स्वरुप महाराष्ट्र सरकार भयभीत -तहसीन पूनावाला.

बालसाएब ठाकरे के प्रस्तावित स्मारक – विरोध के परिणाम स्वरुप महाराष्ट्र सरकार भयभीत -तहसीन पूनावाला.
 
मुंबई मेयर के ऐतिहासिक भवन को बालासाहेब ठाकरे के स्मारक में  परिवर्तित करने की घोषणा महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेन्दर फड़नवीस ने बालठाकरे की पुण्यस्मृति  समारोह के दौरान की. जिसमें शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी मजूद थे.
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सरकारी भवनो को स्मारक में परिवर्तित करने की अनुमति नहीं है. 
यही एक कारण हैं दिवंगत राष्ट्रपति ए.पी. जे. अब्दुल क़लाम के घर (१०, राजाजी मार्ग) को स्मारक में परिवर्तित नहीं किया जा सका.
 
महाराष्ट्र कांग्रेस ने तुरंत इस मुद्दे का कड़ा प्रतिकार किया, व्यवसायी, स्तंभकार एवं मीडिया में अक्सर नज़र आने वाले कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने कहा महाराष्ट्र सरकार का यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय के ५ जुलाई २०१३ के आदेश का खुला उल्लंघन है जिसमें मा. न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिया था कि किसी भी सरकारी भवन को स्मारक में परिवर्तित नहीं किया जा सकता।
 
कांग्रेस ने तहसीन पूनावाला का विरोध देख कर अवसर का लाभ लेते हुये सरकार के निर्णय का पुरज़ोर विरोध किया।          
 तहसीन पूनावाला के समर्थन में महाराष्ट्र विधान सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ विपक्ष  नेता आर. विखे पाटिल एवं पूर्व मुख्यमंत्री नरायन राणे भी आ गये हैं.
 
(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय का आदेश मानते हुये सरकारी भवन को दिवंगत नेताओं के स्मारक में परिवर्तित करने  पूर्णतः प्रतिबंधित किया है.)
बालासाहेब ठाकरे बहुत बड़ी शख्शियत थी, श्रीकृष्ण कमेटी जांच रिपोर्ट में  उनकी  भूमिका बॉम्बे के १९ २ – ९३ के दंगो में बतायी थी.
इसके बावजूद बालासाहेब ठाकरे एवं उद्धव ठाकरे के समर्थक स्मारक निर्मित होते देखना चाहते हैं.
तो क्यों ना वो उनका स्मारक उस स्थान पर बनाएं जहाँ पर बालासाहेब ने सबसे अधिक समय व्यतीत किया है मातोश्री या फिर मुख्य एवं भव्य शिवसेना भवन जो दादर, मुंबई में स्थित है उसे स्मारक में परिवर्तित करें 
सर्वोच्च न्यायालय के ५ जुलाई २०१३ के आदेश की अवहेलना की  जाती है मैं न्यायालय का रुख़ करूंगा,  इसी विरोध को देखते हुये भयभीत महाराष्ट्र सरकार अधिसूचना ज़ारी नहीं कर रही है. 
 
कांग्रेस नेता नारायण राणे ने प्रैस वार्ता में कहा कि उद्धव ठाकरे केवल सरकारी संप्पत्ति को हड़पना चाहते हैं. 
शिवसेना समर्थकों का कहना है की देवेन्द्र फडणवीस सेना के सामने भले दिखने के लिए निर्णय सुनाते हैं जबकि उन्हें पता है की वो ऐसा नहीं कर सकते।  बालासाहेब का स्मारक बनना चाहिए परन्तु बालासाहेब का नाम राजनैतिक प्रचार के लिए उपयोग किया जा रहा है. अगर वो जीवित होते तो क्या इस सरकार का समर्थन करते?   

Comments are closed.