लीड इंडिया पब्लिशर्स एसोसिशन की जिला कार्यकारणी गठित

GREATER NOIDA LOKESH LOKESH नोएडा।लीड इंडिया पब्लिशर्स एसोसिशन एक गैर सरकारी संगठन है जिसका उद्देश्य प्रकाशकों को एक मंच पर एकत्रित करना है।आज इस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजब सिंह यादव नेे सैक्टर-70 स्थित कार्यालय में जिला गौतमबुद्ध नगर की कार्यकारणी गठित की।जिसमे प्रमोद यादव को जिलाअध्यक्ष व धीरेन्द्र अवाना को जिला महासचिव न्युक्त किया।शेष बचे पदों पर न्युक्ति शीघ्र होगी।मौके पर लीपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आर.बी.यादव,प्रदेश महासचिव रवि माथुर,आर.डी.शर्मा,सचिन शर्मा,सुमनपाल,भूपसिंह यादव,विनोद पहलवान,गिरीश पहलवान आदि लोग मौजूद थे।

लीड इंडिया पब्लिशर्स के बारे में कुछ जानकारी:

आज भारत में प्रत्येक प्रकार के व्यापार, रोजगार व जनहित में संलग्न संगठनों को प्रोत्साहन दिया जाता है। लेकिन अखबार के साथ दुर्भाग्य है कि एक प्रकार से सामाजिक संगठन होते हुए भी उसे सरकारी या गैर सरकारी प्रोत्साहन या आर्थिक सहायता नहीं मिलती। यदि उसे किसी कार्पोरेट घराने का सहयोग मिले तो जनहित के मुद्दो को स्वतंत्रता से रख पाने पर प्रश्नचिन्ह लग जाता है।सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विज्ञापन के रुप मे सहायता मात्र मृगतृष्णा साबित होती है। हद तो यह है की ऎसी मृगतृष्णा के लिए भी दोहरे मापदण्ड स्थापित हैं।

लीपा क्यो?

जब तक संर्घषरत समाचार पत्रों को महत्व नहीं दिया जाएगा वह अपना अस्तित्व बचाने के लिए संर्घष करते रहेंगे जिसमें उनकी काफी उर्जा खत्म होगी।यही वजह की प्रकाशकों को एक मंच पर एकत्रित व संगठित करने के लिए ‘लीड इंडिया पब्लिशर्स एसोसिऐशन’ की स्थापना’ की गई है। यह एक गैर सरकारी संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य प्रकाशकों को एक मंच पर एकत्रित करना है।लीड इंडिया पब्लिशर्स एसोसिऐशन (लीपा) “लीड इंडिया ग्रुप” का एक विजनरी प्रयास है। लीड इंडिया ग्रुप इस विषय पर कई महीनों से अध्ययन कर रहा था। व्यापक अध्ययन व शोध के बाद “लीड इंडिया ग्रुप” के संस्थापक व प्रकाशक होने के नाते मैने कई अन्य प्रकाशक बंधुओं से उनकी राय व समस्याओं को जाना। और इसके उपरांत  हमने ‘लीड इंडिया पब्लिशर्स एसोसिऐशन’ (लीपा) का गठन करने का निश्च्य किया।

लीपा का उद्देश्य:
लीपा का उद्देश्य प्रकाशकों की समस्याओं का समाधान व प्रगति करने में सहायता करना है। लीपा अलग-अलग ईकाई की तरह कार्य कर रहे समाचारपत्र-पत्रिका के प्रकाशकों को एक समूह के रूप में जोड़ना चाहता है ताकि जब वो किसी मुद्दे को उठाएं तो उसे सशक्त आवाज की तरह सुना जा सके।

लीपा के कार्य:
‘लीड इंडिया पब्लिशर्स एसोसिऐशन’ समाचारपत्र-पत्रिका प्रकाशकों को हरसंभव सहायता करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए प्रकाशकों के सामने आने वाली बुनियादी समस्याओं से निपटने के लिए लीड इंडिया पब्लिशर्स एसोसिऐशन की ओर से सहायता प्रदान की जाती है।

Comments are closed.