इंडियन ऐक्जि़बिशन इंडस्ट्री ऐसोसिएशन (प्म्प्।) ने नई कार्यकारी समिति की घोषणा की

इंडियन ऐक्जि़बिशन इंडस्ट्री ऐसोसिएशन (प्म्प्।) ने नई कार्यकारी समिति की घोषणा की

भारत में प्रदर्शनी उद्योग की शीर्ष संस्था प्म्प्। ने 20 नवंबर 2015 को इंडिया इंटरनैशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित अपनी 9वीं वार्षिक महासभा में नई कार्यकारी समिति की घोषणा की। प्म्प्। कार्यकारी समिति में 10 सदस्य शामिल हैं जिन्हें सभी सदस्य संगठनों ने चुना है, ये संगठन प्रदर्शनी उद्योग के विभिन्न खंडों का प्रतिनिधित्व करते हैं जैसे प्रदर्शनी आयोजक, सेवा प्रदाता और आयोजन स्थल के मालिक। निर्वाचित अधिकारी देश में प्रदर्शनी उद्योग के समग्र विकास हेतु संस्था के कामकाज को आगे बढ़ाते हैं।

भ्प्ज्म्ग् लिमिटेड के सीओओ श्री के.वी. नागेन्द्र को कार्यकारी समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है; म्च्ब्भ् के कार्यकारी निदेशक श्री राकेश कुमार जो अब तक अध्यक्ष का पदभार संभाल रहे थे वह प्म्प्। की कार्यकारी समिति के पदेन-सदस्य के तौर पर बने रहेंगे। श्री प्रसाद के पास प्रदर्शनी उद्योग में नेतृत्व का 15 वर्षों का विशद अनुभव है। आर.ई. राॅजर्स इंडिया के एमडी श्री रवीन्द्र सेठी को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है, लोटस ऐक्जि़बिशंस एंड मार्केटिंग सर्विसिज़ के सीईओ श्री राजीव मल्होत्रा मानद् सविच होंगे, मीडिया टुडे ग्रुप के सीईओ श्री एम.बी. नकवी ऐसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बने हैं। संस्था के कार्यकारी सदस्यों में शामिल हैं- यूबीएम इंडिया प्रा. लि. परिचालन प्रमुख श्री मैक्स फर्नांडिस, न्यूरमबर्ग मैसे इंडिया की एमडी सुश्री सोनिया प्राशर, आईईएमएल के उपाध्यक्ष श्री सुदीप सरकार, ऐक्सप्रो ईवेंट्स एंड ऐक्जि़बिट्स के मैनेजिंग पार्टनर श्री विपुल अग्रवाल तथा प्डज्ड। के वरिष्ठ निदेशक व प्रमुख (टेªड फेयर्स) श्री बालासुब्रमणियम।

प्म्प्। की वार्षिक महासभा का प्रारंभ कार्यकारी समिति के पद छोड़ रहे अध्यक्ष श्री राकेश कुमार ने स्वागत संबोधन के साथ हुआ, तत्पश्चात् उन्होंने पिछले 2 सालों के कार्यकाल के दौरान अपनी व टीम की उपलब्धियों व गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट साझा की। उन्होंने बहिर्गामी कार्यकारी समिति के नेतृत्व और अहम योगदान के लिए आभार प्रकट किया तथा ऐसोसिएशन के सभी सदस्यों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। नई टीम नए दृष्टिकोण के साथ ऐसोसिएशन को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए तैयार है और बीते 9 वर्षों में पिछली कार्यकारी समितियों द्वारा किए गए कार्य की विरासत पर मजबूती से काम करने को प्रतिबद्ध है। श्री प्रसाद ने भारत में और अधिक मजबूत प्रदर्शनी उद्योग निर्मित करने का अपना इरादा साझा किया। ऐसोसिएशन की गतिविधियां बढ़ाने व अभिनव परिचालन हेतु योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि संस्था के सदस्यों के मुद्दों का निवारण किया जा सके, जिससे इस क्षेत्र की वृद्धि में तेजी आए। प्म्प्। भारत में प्रदर्शनी उद्योग की शीर्ष संस्था है जो पूरे उद्योग के लिए एक साझा मंच मुहैया कराती है जहां पर इस क्षेत्र से संबंधित विभिन्न पहलुओं के विकास हेतु तौर-तरीकों तथा वृद्धि को बाधित कर रही समस्याओं के हल हेतु विचार किया जाता है।

तस्वीर मेंः बायें से दायें (बैठे हुए) – श्री राजीव मल्होत्रा, श्री नागेन्द्र प्रसाद, श्री राकेश कुमार, श्री रवीन्द्र सेठी, सुश्री सोनिया प्राशर
खड़े हुए (बायें से दायें) – श्री मैक्स फर्नांडिस, श्री विपुल अग्रवाल, श्री बालासुब्रमणियम, श्री सुदीप सरकार, श्री एम.बी. नकवी

Comments are closed.