भाजपा के कार्यकर्ताओ ने फूका अभिनेता आमिर खान का पुतला
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
आज सुबह दस बजे के करीब भारतीय जनता पार्टी के आइटी सेल के जिला संयोजक अन्नू पंडित के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता हाथ में आमिर खान का पुतला लेकर दादरी तहसील के गेट पर एकत्र होकर आमिर खान द्धारा दिए गए बयान के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जला कर विरोध जताया। अन्नू पंडित ने कहा कि इस देश में हिन्दुओ को गाली देना फैशन बन गया है। आज असहिष्णुता का राग अलाप कर भारत को बदनाम किया जा रहा है। देश की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आमिर खान को अगर देश में इतना ही माहौल खराब लग रहा है, और उनकी पत्नी उनसे देश छोड़ने के लिए कहा है तो वह देश में क्या कर रहे हैं। उन्हें भारत छोड़ कर सीरिया या ईराक में चले जाना चाहिए ताकि उन्हें वहां की सच्चाई का पता चल सके। इस मौके पर आलोक नागर, अभिषेक मैत्रेय, नितिन ठाकुर, मोहित शर्मा, मूला ठाकुर, सुनील गौतम, समीर भाटिया, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Comments are closed.