फ़ादर एग्नेल स्कूल में शांति प्रेम व त्याग की मूर्ति पूज्य स्वामी सच्चिदानंद भारथी जी ने बच्चों को पंच सूत्र का पाठ पढ़ाया
दिसंबर 2015 को बीटा-2 स्थित फ़ादर एग्नेल स्कूल में शांति प्रेम व त्याग की मूर्ति पूज्य स्वामी सच्चिदानंद भारथी जी ने बच्चों को पंच सूत्र का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बच्चों को शांति, प्रेम और त्याग का संदेश दिया और संपूर्ण उत्तर प्रदेश में शांति प्रेम और सद्भावना हेतु त्यागार्चना शांति यात्रा का परिचय दिया। जिसका एक पड़ाव हमारे विद्यालय में भी डाला गया। स्वामी जी एयरफोर्स बाबा के नाम से भी जाने जाते है। मुंशी प्रेमचन्द्र के नाटक ‘अमानत’ द्वारा संसार में बढ़ रही धर्म के नाम पर अशांति को शांत करने का संदेश दिया। उनके अमृत वचनों से बच्चों को एक नई दिशा मिली और बच्चों ने बड़ी उत्सुकता से उन सभी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में प्रधाचार्या सिस्टर शमिता, मैनेजर फा़दर बेन्टो, गोस्वामी सुशील जी महाराज व फा़दर आनन्द भी सम्मिलित हुए।

Comments are closed.