Noida cyber crime cell arrested a gang operating bogus insurance company
NOIDA ROHIT SHARMA
नॉएडा साईवर क्राइम टीम ने चार युवको को दिल्ली के तिलक नगर से गिरफ्तार किया है ये युवक दिल्ली एनसीआर में लोगो को अपने कॉल सेंटर से कर लोन दिलाने और इंसोरेंस पॉलिसी करने के नाम पर ठगी किया करते थे इनके बैंको के खाते भी पुलिस ने सीज करे है अब तक एक करोड़ की ठगी प्रकाश में आई है…..पुलिस गिरफ्त में खड़े ये ही वो युवक है जो कि दिल्ली के तिलक नगर में ग्रुप केपिटल और कापरेटिव सर्विस के नाम से कॉल सेंटर चला रहे थे कॉल सेंटर के मुख्य संचालक रोहित और सतीश बताए गए है ये लोगो को अपने कॉल सेंटर से कॉल कर विभिन्न बैंको से लोन दिलाने और इंसोरेंस पॉलिसी करने के नाम पर मोटी रकम अपने HDFC बैंक के खातो में मंगवा करते थे ऐसा की एक शख्स ग्रेटर नॉएडा के सेक्टर बीटा 2 कासना थाना इलाके में रहने वाले अजय कठियार को लोन दिलाने और इंसोरेंस पॉलिसी करने के नाम पर ठगा था पीड़ित ने थाना कासना में इनके खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया था पुलिस ने आज काल सेंटर पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके बैंक खातो को भी सीज करा दिया है
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=gnIqDZs32z4&w=420&h=315]
Comments are closed.