जिला गौतमबुद्धनगर में हुआ पहला गाॅव छिजारसी ओडीएफ खुले में शौच से मिली निजातःडीएम एनपी सिंह

GREATER NOIDA  LOKESH GOSWAMI 1322जिला गौतमबुद्धनगर में हुआ पहला गाॅव छिजारसी ओडीएफ खुले में शौच  से मिली निजातःडीएम। गौतमबुद्धनगर के विकास खण्ड विसरख का प्रथम गाॅव छिजारसी हुआ ओडीएफ पूरे गाॅव में खुले में शौच किया जाना हुआ बन्द, जिलाधिकारी एन पी सिंह द्वारा आज गाॅव के माध्यमिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में इस बात की विधिवत रूप से  घोषणा करते हुये कहा कि अब सभी ग्राम वासियों की और अधिक जिम्मेदारी बढ़ गयी है। सभी ग्रामवासियों द्वारा मौहल्लावार स्वच्छता समितियों का गठन कर दिया जाये और उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाये कि अब उनके पूरे गाॅव में कोई भी व्यक्ति खुले में शौच  नही जायेगा। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जानकारी दी कि ग्राम में कुल 721 परिवार है जिसके सापेक्ष 693 परिवारों द्वारा पूर्व से ही अपने शौचालयों का निर्माण किया हुआ है और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के माध्यम से 30 शौचालयों का निर्माण कराया गया है वही दूसरी ओर महिला एवं पुरूष सामुदायिक शौचालयों का भी निर्माण सम्बन्धित विभाग द्वारा करा दिया गया है। उन्होनें सभी ग्राम वासियों का आहवान किया है कि मनुष्य को स्वस्थ्य रहने तथा अपने जीवन में समृद्धि लाने के लिये स्वच्छता को अपने शरीर, घर परिवार, मौहल्ले, गाॅव में विषेष ध्यान देना चाहिये। श्री सिंह ने गाॅव वालों को प्रेरित  करते हुये सिन्धुघाटी की सभ्यता पुरातन सभ्यता की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि स्वच्छता का महत्व मनुष्य के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है अतः सभी नागरिकों को इसे गहनता के साथ समझना होगा और अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाना होगा तभी सभी नागरिक स्वस्थ रहकर और अधिक समृद्धिशाली बन सकेगें। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर गाॅव वालों का यह भी आहवान किया कि आज उनका जिले का प्रथम गाॅव है जिसे खुले में शौच करने से निजात मिली है और सभी परिवारों के लिये स्वच्छ शौचालय उपलब्ध है सभी के द्वारा इनका प्रयोग कराया जाये और जो बाहर के मजदूर तबके के लोग निवास कर रहे है उनकों सामुदायिक शौचालयों का प्रयोग कराया जाये और कोई भी खुले में शौच  ना जाये। उन्होनें कहा कि ग्राम छिजारसी पूरे जनपद के लिये एक ब्राण्ड एम्बेसडर के रूप में विकसित होगा और इस कार्य में सभी ग्रामीणों के सहयोग की बहुत अधिक आवष्यकता है जनपद के अन्य गाॅव भी इस ग्राम से शिक्षा  प्राप्त कर अपने गाॅव को ओडीएफ करने के लिये आगे आयेगे जिला प्रशासन की ओर उनकी पूर्ण मदद की जायेगी। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर बच्चों का भी आहवान किया कि वे भावी भारत के कर्णधार है और पूरे देश  को स्वच्छ बनाने में उनकी भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है अतः सभी बच्चें अपने शरीर के साथ साथ अपने घर एवं गाॅव को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका निभाये ताकि उनका भविष्य उज्जवल बन सकें। आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा साॅस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भी ग्रामीणों को सफाई के साथ जीवन यापन करने का संदेश  दिया गया। अरबिन्द पापेट गु्रप की ओर से कठपुतली एवं जादू के द्वारा लोगों को प्रेरित किया गया।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता, जिला विकास अधिकारी डा0राम आसरे, परियोजना निदेषक डीआरडीए अवधेष यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नन्दनी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रवीणा सिह अन्य अधिकारी एवं ग्राम के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Comments are closed.